आइए जानें कि कैसे पश्चिम बंगाल के मर्चेंट्स, डिजिटल पेमेंट्स को अपनाकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं
जानिए कैसे शांतिनिकेतन का 'कारुकृत' स्टोर फोनपे (PhonePe SmartSpeaker) और डिजिटल पेमेंट्स अपनाकर बंगाल के कारीगरों को नई पहचान दिला रहा है।
- इनिशिएटिव
- 5 min read

पश्चिम बंगाल, जो अपनी जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है, यहां ऐसे अनगिनत मर्चेंट्स हैं, जो अपने ग्राहकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं। कोलकाता से लगभग 160 किलोमीटर दूर, शांतिनिकेतन एक शांत शहर है जहाँ हरियाली और लाल मिट्टी का सुंदर मिलन देखने को मिलता है। रबिंद्रनाथ टैगोर ने इसे एक ऐसी जगह के रूप में संवारा था जहां रचनात्मकता और शिक्षा एक साथ फल-फूल सकें। आज यह शहर कला प्रेमियों और संस्कृति को करीब से जानने वालों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन गया है।
परंपराओं से जुड़े इस शहर में, फोनपे की डिजिटल पेमेंट सेवाओं की गूंज, धीरे-धीरे बिजनेस करने का अंदाज बदल रही है। QR कोड स्कैन करने से लेकर, इंस्टेंट पेमेंट अलर्ट के लिए स्मार्टस्पीकर का उपयोग करने और फोनपे बिजनेस ऐप के माध्यम से अपना काम मैनेज करने तक - यहाँ के मर्चेंट्स और अधिक ग्राहकों से जुड़ने और आधुनिक अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ने के लिए कैशलेस समाधान अपना रहे हैं।
ऐसी ही एक कहानी है आशीर्बाद की, जो अपने स्टोर कारुकृत आर्ट एंड क्राफ्ट इम्पोरियम के माध्यम से बंगाल के कारीगर समुदाय को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
मिलिए कारुकृत आर्ट एंड क्राफ्ट इम्पोरियम के फाउंडर, आशीर्बाद से
पिछले पंद्रह सालों से भी ज़्यादा समय से, आशीर्बाद 'कारुकृत आर्ट एंड क्राफ्ट इम्पोरियम' चला रहे हैं। यह स्टोर बंगाल के गांव के कारीगरों को उन बाजारों से जोड़ रहा है, जहां उनकी कला को पहचान और सम्मान मिल सके। इनके स्टोर की अलमारियाँ, बंगाल की पारंपरिक कारीगरी के खज़ाने से भरी रहती हैं, जिनमें कांथा साड़ियां, डोकरा मेटलवर्क, जूट क्राफ्ट और बाउल संगीत से प्रेरित पेंटिंग्स शामिल हैं।
Advertisement
आशीर्बाद बताते हैं कि- "हमारा मुख्य उद्देश्य था कि हम जमीनी स्तर के कारीगरों से जुड़ सके।” वे अपने इस मिशन पर जोर देते हुए कहते हैं कि कारीगरों को उनकी कला का सही इनाम मिलना चाहिए। हालाँकि, सामान मँगाने से लेकर बेचने तक, सब कुछ खुद ही संभालने वाले एंटरप्रेन्योर के रूप में, उनके लिए भारी भीड़ और रोजाना के कामकाज को मैनेज करना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।
जैसे-जैसे कारुकृत आगे बढ़ा, वैसे ही इसके डिजिटल ऑपरेशन्स भी बढ़े
जैसे-जैसे कारुकृत की लोकप्रियता बढ़ती गई, वहाँ आने वाले ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती गई। कोलकाता के खरीदार, पौष मेला के दौरान आने वाले पर्यटक और टैगोर की विरासत से प्रेरित होकर आने वाले लोग बड़ी संख्या में दुकान पर जुटने लगे। हालाँकि, बढ़ते पेमेंट्स को मैनेज करना आशीर्बाद के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा था क्योंकि बहुत से ग्राहक बिना कैश लिए आते थे। उन्हें लगता था कि यहाँ पर आसान व सुरक्षित ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राहकों की इन्हीं उम्मीदों ने आशीर्बाद को, पेमेंट के आधुनिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
एक समाधान की तलाश में, आशीर्बाद ने अपने साथी मर्चेंट्स की सलाह पर फोनपे को अपनाया। फोनपे बिजनेस ऐप के एक छोटे से डेमो ने उन्हें दिखा दिया कि पेमेंट्स को मैनेज करने के साथ-साथ रोज़ाना के कामकाज को मैनेज करना कितना आसान है, बल्कि यह उनकी अनुपस्थिति में भी सबकुछ आसानी से सँभाल सकता है।
काउंटर पर लगे QR कोड ने ग्राहकों के लिए पेमेंट करना बेहद आसान बना दिया। अब कैश की कमी के कारण कोई ग्राहक वापस नहीं जाता था। ATM की लाइनों की झंझट खत्म हो गई, सेल्स बढ़ गईं, और स्मार्टस्पीकर व तुरंत मिलने वाले अलर्ट्स ने फ्रॉड ट्रांजेक्शन को भी कम कर दिया। पेमेंट्स तुरंत मिलने लगे, सेटलमेंट तेज हो गया, और उनकी दुकान का रोज़ाना कामकाज पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया।
कारूकृत के रोज़ाना के कामकाज को आसान बनाने में फोनपे की भूमिका
आशीर्बाद जिस चीज़ की सबसे ज़्यादा तारीफ करते हैं, वह है फोनपे स्मार्टस्पीकर। यह एक छोटा सा डिवाइस है जिसे आप दुकान में कहीं भी रख सकते हैं और यह पेमेंट मिलते ही तुरंत उसका अनाउंसमेंट करता है। वे कहते हैं, “यह स्पीकर बहुत काम का है। पेमेंट का अनाउंसमेंट तुरंत होता है, जिससे फ्रॉड नहीं होता। ” पीक सीजन के दौरान जब शॉप में काफी भीड़ होती है, तब यह इंस्टेंट कन्फर्मेशन, काउंटर पर मौजूद हर किसी के लिए डिजिटल पेमेंट को आसान और सुरक्षित बना देता है।
इसके अलावा, फोनपे बिजनेस ऐप की मदद से वे अपने सारे डिजिटल पेमेंट्स, कलेक्शन्स, सेटलमेंट्स और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को एक ही जगह पर आसानी से देख सकते हैं। और यदि कभी कोई समस्या आती भी है, तो फोनपे सपोर्ट के माध्यम उसका समाधान भी फटाफट हो जाता है। कारूकृत के लिए, इन सभी टूल्स ने डिजिटल पेमेंट्स को मैनेज करना इतना आसान और भरोसेमंद बना दिया है कि उनकी टीम अब बिना किसी चिंता के ग्राहकों और शॉप पर ध्यान दे सकती है।
सही डिजिटल पेमेंट्स पार्टनर को चुनना
आशीर्बाद के लिए, फोनपे को चुनना कोई हड़बड़ी में लिया गया फैसला नहीं था। बल्कि उन्होंने बहुत सोच- समझकर यह कदम उठाया। उन्हें एक ऐसे समाधान की तलाश थी जो उनके बिजनेस की सारी ज़रूरतों को पूरा कर सके - चाहे वह ग्राहकों की कैशलेस पेमेंट की माँग हो, सभी ट्रांजेक्शन ठीक से हिसाब रखना हो, या ज़रूरत पड़ने पर तुरंत मदद प्राप्त करना। उनका यह निर्णय सिर्फ डिजिटल होने के बारे में नहीं था, बल्कि यह एक ऐसा सिस्टम खोजने के बारे में था जो उनके रोजाना के कामकाज को सरल बनाए और उनके बिजनेस चलने के तरीके में आसानी से फिट बैठे। फोनपे ने उन्हें न केवल पेमेंट्स को आसान बनाने का विकल्प दिया, बल्कि उनके कामकाज को व्यवस्थित और तेज़ बनाने में भी मदद की।