Hausla On, Scam Gone: Episode 2 – Investment Scam पर बड़ा खुलासा, जागरूक बनें और जुड़े रहें
"Hausla On, Scam Gone के Episode 2 में इन्वेस्टमेंट स्कैम के मैकेनिज्म का बड़ा खुलासा। कोटक महिंद्रा बैंक के इस अभियान में जानें कैसे फेक ऐप्स और 'पैसा डबल' के वादों से बचकर अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें।
- इनिशिएटिव
- 2 min read

डिजिटल दौर में जहां निवेश पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, वहीं इसके साथ एक बड़ा खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है - Investment Scams।
“सिर्फ 10 दिन में पैसा डबल”, “Guaranteed Return”, “Limited Time Opportunity” - ऐसे आकर्षक ऑफर्स आज हर प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर दिन नए स्कैम, नए तरीके और नए शिकार सामने आ रहे हैं।
कभी गारंटीड रिटर्न का वादा, कभी डबल पैसे का लालच, तो कभी फेक ऐप्स और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म - निवेश के नाम पर एक सुनियोजित जाल बिछाया जा रहा है। इस जाल में पहले आपका भरोसा जीता जाता है, और फिर आपका पैसा।
इसी गंभीर खतरे को ध्यान में रखते हुए Hausla On, Scam Gone अपने दूसरे एपिसोड के साथ एक बार फिर दर्शकों को जागरूक करने आ रहा है। यह Kotak Mahindra Bank का एक महत्वपूर्ण सेफ बैंकिंग अवेयरनेस अभियान है।
Advertisement
Episode 2 में क्या है खास?
इस एपिसोड में Investment Scam के पूरे मैकेनिज्म को विस्तार से समझाया जाएगा — कैसे स्कैमर्स सोशल मीडिया, WhatsApp और Telegram के जरिए लोगों को टारगेट करते हैं, कैसे छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर विश्वास बनाया जाता है और फिर बड़े निवेश के नाम पर ठगी की जाती है।
साथ ही, देश के शीर्ष Cyber Security Expert अमित दुबे और Psychiatrist डॉ. भवुक गर्ग यह बताएंगे कि कैसे FOMO (Fear of Missing Out), जल्दी अमीर बनने की चाह और तुरंत निर्णय लेने का दबाव लोगों को इस जाल में फंसा देता है।
Advertisement
क्या सीखेंगे दर्शक?
- Investment Scam कैसे काम करता है
- Scammers कैसे Fake Apps और Testimonials के जरिए भरोसा बनाते हैं
- कौन से Red Flags को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
- निवेश से पहले प्लेटफॉर्म को कैसे Verify करें
- और स्कैम होने पर तुरंत क्या कदम उठाएं
अब समय है सतर्क रहने का
स्कैमर्स लगातार अपने तरीके बदल रहे हैं — और यही वह गैप है जहां आम लोग फंस जाते हैं। अब जरूरत है एक कदम आगे रहने की, सही जानकारी के साथ।
एक मजबूत पहल — आपकी सुरक्षा के लिए
Hausla On, Scam Gone के माध्यम से जटिल स्कैम्स को आसान भाषा में समझाया जाएगा, ताकि आप न सिर्फ उन्हें पहचान सकें बल्कि उनसे बच भी सकें।
हर शनिवार और रविवार, एक नया एपिसोड आपके लिए लेकर आएगा जरूरी जानकारी और जागरूकता।
जरूरी सूचना
अगर आप किसी साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।
देखते रहिए - Hausla On, Scam Gone, और बने रहिए एक कदम आगे।