गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता का भाव विकसित किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका और उपस्थित जन को गुरूनानक जयंती की बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी का आशीर्वाद समस्त नागरिकों को प्राप्त हो, ऐसी कामना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई
अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई | Image: Initiative

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरूनानक देव ने समाज की कमजोरियों को दूर कर भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर और समाज में समानता का भाव विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी अमर यात्रा भारत ही नहीं अफगानिस्तान तक पहुंची। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना और लंगर की परम्पराओं से बराबरी के भाव को सशक्त बनाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) की पूर्व संध्या पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका और उपस्थित जन को गुरूनानक जयंती की बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी का आशीर्वाद समस्त नागरिकों को प्राप्त हो, ऐसी कामना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गुरूद्वारा समिति की ओर से डॉ. पीएस बिंद्रा ने शाल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लिया।
 

Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड