जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डांडिया उत्सव 2026 का शानदार समापन, CM रेखा गुप्ता ने की शिरकत

पर्यटन मंत्री ने कहा, हमारी कोशिश है कि इस उत्सव के जरिए लोगों के करीब लाया जाए और सभी को एक साथ आने, खुशियाँ बांटने और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाने के और अधिक अवसर प्रदान किए जाए। डांडिया उत्सव-2026 संगीत, नृत्य, पारंपरिक परिधान और साझा सांस्कृतिक के जरिए दिल्ली की जीवंत सांस्कृतिक को उजागर करता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डांडिया उत्सव 2026 का शानदार समापन
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डांडिया उत्सव 2026 का शानदार समापन | Image: Initiative

दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव-2026 मे गरबा और डांडिया की ताल के साथ नवरात्रि की शुरुआत हुई। पारंपरिक डांडिया के शानदार जश्न के साथ नवरात्रि के जोश को जीवंत करने के लिए दिल्ली के हजारों युवा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में डांडिया की जोशीली धुनों पर थिरकते नजर आए जिससे कि संगीत और नृत्य का यह उत्सव जीवंत नजारे में तब्दील हो गया] और इससे सांस्कृतिक परंपराएं इस मौके की व्यापक भावना के साथ घुल-मिल गईं।

कल दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और माननीय पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा इस उत्सव में शामिल हुए और इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने राजधानी को संस्कृति, मनोरंजन और बड़े पैमाने पर सार्वजनिक उत्सवों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के दिल्ली सरकार के विजन पर जोर दिया। उन्होंने दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और नागरिकों को अपने ही शहर में विश्व-स्तरीय सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का अनुभव करने के और अधिक अवसर प्रदान करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

पर्यटन मंत्री ने कहा, हमारी कोशिश है कि इस उत्सव को लोगों के करीब लाया जाए और सभी को एक साथ आने, खुशियाँ बांटने और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाने के और अधिक अवसर प्रदान किए जाए। डांडिया उत्सव-2026 संगीत, नृत्य, पारंपरिक परिधान और साझा सांस्कृतिक के जरिए दिल्ली की जीवंत सांस्कृतिक को उजागर करता है। उत्सव में। आज भी माननीय पर्यटन मंत्री जी ने उत्सव का आनंद लिया।

इस उत्सव में हजारों की संख्या में युवा वर्ग ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रकार के उत्सव एक अनूठी यादगार के साथ आम जन के जहन में जगह बना लेते हैं।

Advertisement
Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड