गोल्ड लोन कैलकुलेटर से जानें कि अपने सोने के बदले आपको कितना लोन मिलेगा

बजाज फाइनैंस गोल्ड लोन कैलकुलेटर से अपने सोने के वजन और उसकी शुद्धता के हिसाब से मिलने वाले लोन की रकम का तुरंत अंदाजा लगाएं और बेफिक्र होकर अपने फाइनैंस की योजना बनाएं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gold Loan Calculator
Gold Loan Calculator | Image: Republic

आजकल गोल्ड लोन भारतीय परिवारों के लिए फाइनैंसिंग की सुविधा पाने का सबसे उपयोगी जरिया बन गया है। मेडिकल बिल से लेकर पढ़ाई या अचानक सामने आने वाले खर्चो को पूरा करने के लिए जब तुरंत पैसों की जरूरत हो, तो अनसिक्योर्ड लोन के मुकाबले सोने के गहने गिरवी रखकर आप आसानी से लोन ले सकते हैं। अब तो गोल्ड लोन कैलकुलेटर और गोल्ड वैल्यू कैलकुलेटर जैसे डिजिटल टूल आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे आप लोन देने वाले संस्थान के पास जाने से पहले ही लोन की रकम का अंदाजा लगा सकते हैं।

गोल्ड वैल्यू कैलकुलेटर आपके लोन की रकम का अंदाजा कैसे लगाता है?

गोल्ड लोन कैलकुलेटर एक आसान ऑनलाइन टूल है, जिसके जरिए बाजार में सोने की मौजूदा कीमत और लोन की रकम का अंदाजा लगाने के लिए आपको बस दो चीजों की जानकारी, यानी सोने का वजन और उसकी शुद्धता भरनी है। आइए जानें कि यह कैसे काम करता है:

  • सोने का वजन: अपने गहनों का वजन ग्राम में भरें। वजन जितना ज़्यादा होगा, उसकी अनुमानित कीमत भी उतनी ज्यादा होगी।
  • सोने की शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है— जैसे 18K, 20K या 22K। ज्यादा शुद्धता का मतलब है उसमें सोना ज्यादा है, तो उसकी कीमत भी ज्यादा होती है।
  • IBJA-आधारित कीमत: यह कैलकुलेटर IBJA या SEBI के नियमों के दायरे में आने वाले कमोडिटी एक्सचेंज के एक दिन पहले की कीमत या 30-दिनों की औसत कीमत में से जो कम हो, उसी के हिसाब से आपके सोने की कीमत बताता है। इससे सोने की कीमत का बिल्कुल सही अंदाजा मिलता है और बाजार में रोज़ के उतार-चढ़ाव का इस पर असर नहीं पड़ता।

फिर यह टूल RBI द्वारा तय किए गए लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो की मदद से आपको मिलने वाले लोन की रकम बताता है। जैसे, अगर आप ₹2 लाख की कीमत का 22-कैरेट सोना गिरवी रखते हैं, तो 85% LTV के हिसाब से आपको ₹1.70 लाख तक का लोन मिल सकता है।

आवेदन करने से पहले सोने की कीमतों और शुद्धता को समझें

दुनिया भर में सोने की मांग, महंगाई, पैसे की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अलग-अलग देशों के मौजूदा हालात की वजह से सोने की कीमतें हर दिन बदलती हैं। लोन लेते वक्त, उस दिन प्रति ग्राम सोने की कीमत जानना जरूरी है, क्योंकि लोन की रकम इसी से तय होती है। सोने की कीमतें बढ़ने से आपके गहनों की कीमत भी बढ़ जाती है, और इस तरह लोन की रकम भी बढ़ जाती है।

Advertisement

सोने की शुद्धता भी उतनी ही जरूरी है। शुद्ध सोना तीन तरह का होता है, यानी 24-कैरेट का सबसे शुद्ध सोना, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22-कैरेट का सोना, और दूसरी धातुओं की मिलावट वाला 18-कैरेट का सोना। बजाज फाइनैंस जैसे लोन देने वाले संस्थान, गोल्ड लोन के लिए 18 से 22 कैरेट के सोने की ज्वेलरी और गहनों के अलावा 24 कैरेट के सोने के सिक्के भी कोलैटरल के तौर पर रखते हैं। गोल्ड वैल्यू कैलकुलेटर, शुद्धता के इन पैमानों को देखकर सोने की बिल्कुल सही कीमत बताता है।

गोल्ड लोन फाइनैंसिंग का बेहतर विकल्प क्यों हैं?

गोल्ड लोन में आप अपना सोना बेचे बिना उसकी कीमत का लाभ उठा सकते हैं, जिससे ये पहले से तय या अचानक सामने आने वाले खर्चो को पूरा करने का सबसे बेहतर विकल्प बन जाते हैं। इसके फायदे इस प्रकार हैं:

Advertisement
  • ₹5,000 से ₹2 करोड़ तक का लोन
  • बेहद कम शुरुआती ब्याज दरें 
  • लोन चुकाने में सहूलियत- महीने, दो महीने, तीन महीने, छह महीने या सालाना आधार पर
  • न्यूनतम कागजी कार्रवाई- एक KYC दस्तावेज काफी है
  • लोन समय से पहले बंद करने पर कोई शुल्क नहीं
  • गिरवी रखे गए सोने का मुफ्त इंश्योरेंस

बजाज फाइनैंस गोल्ड लोन के लिए कैसे आवेदन करें

बजाज फाइनैंस ने आवेदन प्रक्रिया को तेज़ और आसान बना दिया है:
1.    बजाज फाइनैंस की वेबसाइट या ऐप पर जाकर "अप्लाई" पर क्लिक करें।
2.    अपना 10-अंकों वाला मोबाइल नंबर भरकर OTP से वेरिफाई करें।
3.    अपनी निजी जानकारी भरकर सबसे नजदीकी शाखा चुनें।
4.    लोन की शुरुआती मंजूरी वाला पत्र डाउनलोड करें।
5.    उसी दिन लोन पाने के लिए अपने सोने और KYC दस्तावेज़ों के साथ शाखा में जाएं।

सोना गिरवी रखने से पहले सही प्लानिंग करें

गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने से पहले गोल्ड लोन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने से सब कुछ आपके हाथों में होता है, आपको पहले ही सही अंदाजा मिल जाता है, आप लोन चुकाने की सही समय-सीमा चुन पाते हैं, और आप उतना ही लोन लेते हैं जितने की जरूरत हो। आज ही अपने सोने की कीमत जानें और पूरी जानकारी के साथ आवेदन करें।

नियम व शर्तें लागू

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड