16.80 करोड़ रूपये की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का 3 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी में आधुनिक मशीनरी एवं तकनीक के माध्यम से विभिन्न मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाएंगे। परियोजना के अनुसार यहां प्रतिदिन 10 हजार लीटर दूध, 10 हजार लीटर दही और 30 हजार लीटर छाछ के उत्पादन की क्षमता होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm mohan yadav
cm mohan yadav | Image: ANI

मध्यप्रदेश में दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों के उत्पादन को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार किए गए फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का 3 अक्टूबर 2026 को शुभारंभ होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह इस संयंत्र का शुभारंभ करेंगे।

भारत सरकार के 6 करोड़ रूपये के अनुदान तथा भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के 10.80 करोड़ रूपये के अंशदान से तैयार इस परियोजना की कुल लागत 16.80 करोड़ रूपये है। संयंत्र की दूध प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन है।

प्रतिदिन तैयार होंगे विभिन्न मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पाद

फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी में आधुनिक मशीनरी एवं तकनीक के माध्यम से विभिन्न मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाएंगे। परियोजना के अनुसार यहां प्रतिदिन 10 हजार लीटर दूध, 10 हजार लीटर दही और 30 हजार लीटर छाछ के उत्पादन की क्षमता होगी। इसके अलावा प्रतिदिन 1 हजार लीटर लस्सी, 800 किलोग्राम श्रीखंड और 1 हजार किलोग्राम मावा तैयार किया जा सकेगा। इस संयंत्र के माध्यम से दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के उत्पादन को आधुनिक एवं व्यवस्थित प्रसंस्करण व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इससे सांची के मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों की उत्पादन क्षमता और विविधता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सांची के मूल्यवर्धित उत्पादों को मिलेगा विस्तार

फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी के संचालन से सांची के मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। आधुनिक प्रसंस्करण सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकेगा। मूल्यवर्धन के माध्यम से दूध को विभिन्न उत्पादों में परिवर्तित कर उसकी उपयोगिता बढ़ाने के साथ दुग्ध प्रसंस्करण और विपणन की पूरी श्रृंखला को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

प्रबंध संचालक भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित श्री जयदेव बिस्वास ने बताया कि “फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट भोपाल दुग्ध संघ के लिए आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस संयंत्र के माध्यम से दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा सहित विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। भारत सरकार के सहयोग और भोपाल दुग्ध संघ के योगदान से तैयार यह परियोजना सहकारी डेयरी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मौजूदा दुग्ध प्रसंस्करण ढांचे के साथ यह नया संयंत्र मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए अतिरिक्त आधारभूत संरचना उपलब्ध कराएगा। इससे दुग्ध उत्पादों के विविधीकरण और आधुनिक प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी के माध्यम से दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की क्षमता में वृद्धि होगी और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

Advertisement

‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि और मूल्यवर्धित उत्पादों का विस्तार सहकारी डेयरी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। आधुनिक तकनीक आधारित यह संयंत्र दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और उत्पाद विविधीकरण को बढ़ावा देने में सहायक होगा। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण और मूल्यवर्धित उत्पादों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा।
 

Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड