मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- बड़े नादान है वो कांग्रेसी

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी समझने में गलती करते हैं। बड़े नादान है वो कांग्रेसी।

Follow : Google News Icon  
Mohan Yadav
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav | Image: Republic Media Network

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नादान है वो कांग्रेसी। कांग्रेसी समझने में गलती करते हैं। कांग्रेस इसी कारण से अपनी विश्वसनीयता खो रही है। बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता है।, आगे जाकर के पूरे सदन में इस पर चर्चा होती है। चर्चा में भाग ले अच्छी बात है तो सरकार की प्रशंसा करे।'

आगे उन्होंने कहा कि 'विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ, मर्यादा के पार जाकर के राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करते है तो अच्छी बात नहीं है।' आगे उन्होंने कहा 'नाच न जाने आंगन तेडा,जनता जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही है, कल से सकारात्मक रूप से सदन में इस पर चर्चा होगी, सरकार सभी बातों का जवाब देने के लिए तैयार है।

वंदे मातरम पर बोले सीएम मोहन यादव

वंदे मातरम पर बोले सीएम मोहन यादव ने कहा 'हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वंदे मातरम का आनंद प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार भारत सरकार ने निर्देश जारी किए और सत्र के शुरुआत हुई।' आगे उन्होंने कहा ' वो वंदे मातरम आजादी के पहले कई सारे देश भक्तों और क्रांतिकारियों ने शहीदों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस ने भी वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया।
 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड