CM डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश से जुड़े वित्तीय विषयों और प्रदेश के विकास से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहाँ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से संबंधित जल शक्ति विभाग के विभिन्न विषयों और प्रदेश से जुड़े लंबित विषयों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात
CM डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात | Image: Initiative

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न लंबित वित्तीय विषयों, प्रदेश की विकासात्मक प्राथमिकताओं तथा राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश के समग्र विकास, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों से भी अवगत करवाया।
 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहाँ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से संबंधित जल शक्ति विभाग के विभिन्न विषयों और प्रदेश से जुड़े लंबित विषयों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल संसाधनों के विकास, पेयजल उपलब्धता तथा जल जीवन मिशन सहित जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से NBCC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने की मुलाकात

नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड (NBCC) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के.पी. महादेवस्वामी ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की और उन्हें निगम के निर्माण, पुनर्विकास और परियोजना प्रबंधन कार्यों की जानकारी दी। श्री महादेवस्वामी ने बताया कि एनबीसीसी मध्यप्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं में काम करना में रुचि रखता है।

Advertisement


 

Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड