मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को वर्ष 2030-31 तक लागू करने की दी मंजूरी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav | Image: ANI

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को जारी वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू करने की मंजूरी देने पर आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ को 2030-31 तक लागू करने की स्वीकृति देकर ग्रामीण सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  'विकसित भारत' के संकल्प को ग्राम स्तर तक पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड