स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह: CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य

उज्जैन के गीता भवन में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में 3 हजार स्वच्छता मित्रों को 5-5 हजार रुपये मिलेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm mohan yadav
cm mohan yadav | Image: Republic

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 नवंबर को उज्जैन के गीता भवन में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में सहभागिता की। उन्होंने कार्यक्रम में आए स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर के सभी 3000 सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में की बागडोर संभालने के बाद लालकिले से देश में स्वच्छता के लिए बड़े अभियान का श्रीगणेश किया। हम सौभाग्यशाली हैं कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को 27 में 9 पुरस्कार मिले हैं। मध्यप्रदेश देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां का मालवांचल लगातार स्वच्छ शहरों की सूची में अग्रणी बना हुआ है। इंदौर के साथ अब देपालपुर ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में झंडे गाड़े हैं। यह शहर पुराने सर्वे में 1700वें स्थान पर था, लेकिन अब देपालपुर नंबर-1 बना है। इंदौर भी 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान पर आया है। उज्जैन और देवास को भी अलग-अलग श्रेणियों में स्वच्छता पुरस्कार मिले हैं। चंबल में ग्वालियर, महाकौशल में जबलपुर, विंध्य में रीवा और मध्य में बुधनी ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नया मुकाम बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों और स्वच्छता मित्रों को बधाई दी।

प्रकृति से मिलती है स्वच्छता की प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5000 वर्ष पूर्व स्वच्छता का संदेश दिया था कि जितना पुण्य भोजन कराने में है, उससे अधिक पत्तल उठाने में है। यह एक पवित्र कार्य है। वे बगैर किसी संकोच के महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी बने। दीपावली भी हमें स्वच्छता का संदेश देती है। महालक्ष्मी के साथ झाड़ू का भी पूजन होता है। वहीं, शीतला माता की प्रतिमा के एक हाथ में भी झाड़ू होता है। स्वच्छता की प्रेरणा हमें प्रकृति और पेड़-पौधों से भी मिलती है, जो कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण कर स्वच्छ वायु ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं और वायुमंडल को साफ रखने में हमारी मदद करते हैं।

साफ-सफाई रखना हम सभी का उत्तरदायित्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता हम सभी का दायित्व है। आने वाले समय में यह क्रम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में गीले कचरे को प्रोसेस्ड कर बिजली तैयार की जा रही है। फूलों से अगरबत्ती बनाने, सूखे कचरे को ईंधन बनाने, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट जैसे कार्य भी महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement
Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड