मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास में जिला विकास सलाहकार समिति की ली बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दूरगामी कार्ययोजनाएं तैयार करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव | Image: Initiative

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को मजबूत बनाने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में 'होम-स्टे', पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, उन्नत नस्ल के पशुओं को तैयार करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। जिले के समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है कि सलाहकार समिति के सभी सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी को सक्रियता के साथ निवर्हन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दूरगामी कार्ययोजनाएं तैयार करने के लिए सभी को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों और युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आधुनिकता और नए व्यवसायों की ओर कदम जरूर बढ़ाएं, लेकिन अपनी खेती की जड़ों को कभी न छोड़ें, क्योंकि कृषि ही हमारी समृद्धि और संस्कृति का मूल आधार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रमुख विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का उन क्षेत्रों में विशेष रूप से विस्तार किया जाए, जहां इनकी सर्वाधिक आवश्यकता है। उन्होंने समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहें, बल्कि विधानसभा स्तर और वार्डों के स्तर तक पूरी लगन से जुटकर कार्य करें, ताकि विकास कार्यों की जमीनी मॉनिटरिंग हो सके और आमजन को सीधा लाभ मिल सके।

Advertisement

इस दौरान सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, श्री रायसिंह सेंधव, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. सुदाम खाड़े, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा उपस्थित थे।
 

Advertisement
Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड