छठ व्रतियों की सुविधा के लिए प्रशासन की बड़ी पहल, अब बिना नेटवर्क भी मोबाइल पर दिखेगा सुरक्षित घाटों का नक्शा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर जिला प्रशासन पटना ने एक ऐसी डिजिटल व्यवस्था तैयार की है, जहां छठ महापर्व 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी महज एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhath
Chhath | Image: Meta AI

छठ महापर्व आस्था, विश्वास और सूर्य उपासना का महापर्व है। इस महापर्व में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। लेकिन अब छठ घाटों पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर जिला प्रशासन पटना ने एक ऐसी डिजिटल व्यवस्था तैयार की है, जहां छठ महापर्व 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी महज एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।

chhathpujapatna.com नाम के इस आधिकारिक वेब ऐप पर घाटों की संख्या से लेकर शौचालय, वस्त्र बदलने के कक्ष, नाव, नाविक, गोताखोर और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती तक की जानकारी मिलेगी। सबसे खास बात यह कि यह ऐप बिना इंटरनेट नेटवर्क के भी काम करेगा। यानी घाटों पर नेटवर्क गायब होने के बावजूद श्रद्धालुओं को जानकारी मिलती रहेगी। 

डिजिटल तकनीक के जरिए छठ महापर्व को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने की यह एक खास पहल है। वहीं आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने इस बार 607 अस्थाई शौचालय, 560 यूरिनल, 453 वस्त्र बदलने का कक्ष, 321 नाव एवं नाविक, 432 गोताखोर, 9 एनडीआरएफ और 8 एसडीआरएफ की टीमों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

इसके साथ ही इस ऐप को खोलते ही नक्शा दिखने लगेगा। जिसमें आप आस पास के घाटों को देख सकते है। वहीं सुरक्षित घाटों की संख्या 90, खतरनाक घाट 8, अनुपयुक्त 7, प्राथमिक चिकित्सा 9, सहायता केंद्र 19, शौचालय 25, वस्त्र बदलने का कक्ष 27, पीने का पानी 14 और पार्किंग की संख्या 46 है। वहीं यह ऐप आपको सुरक्षित घाट पहुंचाने में मदद करेगा, साथ ही जो खतरनाक घाट रहेंगे वहां यह ऐप आपको नक्शा उपलब्ध नहीं कराएगा। श्रद्धालु अपने सुविधा के अनुसार ऐप पर दिये जानकारी पर क्लिक करेंगे और ऐप के सुविधा का उपलब्ध उठायेंगे।

Advertisement
Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड