छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी उपज की खरीदी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Initiative
Initiative | Image: Initiative

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसान धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में पहुंच रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 26 नवंबर तक प्रदेश में 1 लाख 11 हजार 629 किसानों से 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य 1,085 करोड़ 84 लाख रुपए है। अब तक 87 हजार 242 किसानों को 838 करोड़ 58 लाख रुपए का भुगतान जारी जा चुका है।
प्रदेश में धान विक्रय के लिए इस वर्ष 28 लाख 6802 किसानों का पंजीयन हुआ है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रदेशभर में 3,095 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

धान खरीदी की नियमित निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी उपज की खरीदी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो। सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था, उपार्जित धान के पर्याप्त सुरक्षा भंडारण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने टोकन एवं तौल व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा धान खरीदी की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 2 लाख 85 हजार 526.72 मीट्रिक टन मोटा धान, 1 लाख 15 हजार 672.84 मीट्रिक टन पतला धान तथा 42 हजार 688.20 मीट्रिक टन सरना धान की खरीदी हुई है।

प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में 43,394.64 मीट्रिक टन हुई है। इसी तरह बालोद में 38,299.60, महासमुंद में 38,055.20, बेमेतरा में 37,421.40, धमतरी में 29,779.24, दुर्ग में 26,849.04, कबीरधाम में 25,771, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 24,819.44, बलौदाबाजार-भाटापारा में 19,876.88, गरियाबंद में 16,373.32, रायपुर में 16,357.68, कोंडागांव में 14,412.88, कांकेर में 13,416.64, बलरामपुर-रामानुजगंज में 13,375.72, सूरजपुर में 12,652.92, मुंगेली में 12,439.68, बिलासपुर में 9,134, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 8,819.44, सरगुजा में 8,146, कोरिया में 6,937.24, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5,719.52, बस्तर में 5,349.04, जशपुर में 4,148.44, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 3,541.24, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3,368.48, रायगढ़ में 3,254.08, कोरबा में 1,630.76, जांजगीर-चांपा में 191.64, सक्ती में 138.16, नारायणपुर में 111.36, बीजापुर में 96.12, दंतेवाड़ा में 4.72 तथा सुकमा जिले में 2.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

Advertisement
Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड