Zubeen Garg Death Mystery: जुबीन गर्ग की मौत मामले में नया मोड़, मैनेजर-इवेंट ऑर्गनाइजर गिरफ्तार, मोबाइल से खुलेगा राज

Zubeen Garg Death Case: जुबीन गर्ग के डेथ केस में नया अपडेट सामने आया है। उनके मैनेजर और इवेंट ऑर्गनाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Zubeen Garg Death Case
Zubeen Garg Death Case | Image: X/ANI

Zubeen Garg Death Case: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बड़ा अपडेट निकल कर सामने आया है । असम पुलिस ने सिंगर सिद्धार्थ शर्मा के मैनेजर और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत को गिरफ्तार कर गुवाहाटी में पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर गुवाहटी लाया गया है। उन्हें 14 दिन के लिए असम पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।

गिरफ्तारी कहां और कैसे हुई

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एसआईटी टीम ने पहले श्यामकानु महंत को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सिद्धार्थ शर्मा को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। दोनों को गुवाहाटी लाया गया और अब असम पुलिस उनसे जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पूछताछ कर रही है।

पहले से ही जारी था लुकआउट नोटिस, अब जब्त कर लिए गए सभी गैजेट्स

दरअसल, जुबीन गर्ग की मौत की जांच में मैनेजर और इवेंट ऑर्गनाइजर के खिलाफ इंटरपोल ने पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया था। दोनों को 6 अक्टूबर तक सीआईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे फरार हो गए थे। इस जानकारी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके खुद शेयर किया था। बता दें, जुबीन गर्ग का फोन उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के पास था, जिसे अब एसआईटी ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा  श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा के सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं।

जुबीन गर्ग की मौत कब हुई

सिंगर जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई थी। वह सिंगापुर में एक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन फेस्टिवल शुरू होने से पहले उन्होंने स्कूबा डाइविंग करने का फैसला किया, जिसके बाद ही उनकी मौत हो गई। 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुवाहाटी के कमरकुची गांव में किया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Soaked Raisins Benefit: मुनक्का के फायदे, हेल्‍थ में बड़ा बदलाव
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड