अपडेटेड 11 September 2025 at 15:02 IST
Plastic Free Life: 'जीरो वेस्ट' और 'प्लास्टिक फ्री' जीवन जीने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण पहली प्राथमिकता बन चुका है। हर दिन बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और कूड़े की समस्या ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जीवन में कैसे लाएं बदलाव, ताकि हमारा पर्यावरण साफ रहे।
- भारत
- 2 min read

जीरो वेस्ट का मतलब है कि हम अपने डेली जीवन में कम से कम कूड़ा उत्पन्न करें। इसके लिए लोग पुन: प्रयोग योग्य बैग, स्टील के बर्तन, कस्टमाइज्ड कप, और बायोडिग्रेडेबल उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्लास्टिक का प्रयोग घटाने के लिए लोग किफायती और टिकाऊ विकल्प अपना रहे हैं जैसे कि कागज के स्ट्रॉ, बांस से बने बर्तन और कास्टिंग के बैग। इसपर कभी कभी बंंद करने की बातें होती हैं। इसी वजह से ‘जीरो वेस्ट’ और 'प्लास्टिक फ्री लाइफस्टाइल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
यह जीवनशैली खुद से जुड़ते हुए, अच्छे संतुलन और सादगी को पाने का मौका देती है। यह हमें कम खरीदो और बेहतर यूज करो सिखाती है।
पलास्टिक फ्री लाइफस्टाइल
प्लास्टिक फ्री लाइफस्टाइल का अनुसरण भी पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्लास्टिक का उपयोग हमारे जीवन में बहुत अधिक हो गया है, लेकिन यह न केवल प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। नदियों, समुद्रों में प्लास्टिक प्रदूषण के कारण जलीय जीव-जंतु संकट में पड़ गए हैं।
प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प
हमें प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए हम कपड़े की थैलियों, स्टील या कांच की बोतलों का प्रयोग कर सकते हैं। बाजार से खरीदारी करते समय पुनः प्रयोग वाला बैग और गिलास का उपयोग करें। अपने घर में ही स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।
Advertisement
इन दोनों उपायों का पालन कर हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बना सकते हैं। यह प्रयास न केवल हमारे जीवन को बेहतर बनाएगा, बल्कि इससे हमें ही फायदा है।
इसे भी पढे़ं-Nag Nagin Ka Video: नागिन के सामने तड़प-तड़प कर नाग ने तोड़ा दम, VIDEO देख सभी की आंखें हुई नम
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 15:02 IST