Operation Zakir Naik: खुफिया कैमरे पर खुला भगोड़े जाकिर नाइक का सच, कहा- मोदी सरकार के जाने के बाद आऊंगा भारत

भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर भारत में भड़काऊ भाषण देने, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। रिपब्लिक भारत के स्टिंग ऑपरेशन में जाकिर नाइक को लेकर कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर भारत में भड़काऊ भाषण देने, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। वह 2016 से भारत से फरार है और मलेशिया के कुआलालंपुर में रह रहा है। रिपब्लिक भारत के स्टिंग ऑपरेशन में जाकिर नाइक को लेकर कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जहां उसने कबूला है कि वह भारत तभी लौटेगा 'जब BJP सत्ता से बाहर हो जाएगी'।

रिपब्लिक भारत के स्टिंग ऑपरेशन में यह भी खुलासा हुआ है कि उसे डर है कि अगर वह मोदी सरकार के रहते भारत आया, तो वापस नहीं जा पाएगा। भगोड़े इस्लामिक उपदेशक ने खुले तौर पर भारत में सत्ता परिवर्तन की चाहत रखने वाले CJP के (सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के आंदोलनकारियों का समर्थन किया है। वह BJP सरकार के गिरने की बात करता है और साफ तौर पर कहता है कि वह केंद्र में किसी और की सरकार देखना चाहता है, तभी भारत लौटेगा।

भगोड़े जाकिर नाइक का कबूलनामा

'रिपब्लिक' के अंडरकवर टेप में, फरार आतंकी उपदेशक जाकिर नाइक कबूल करता है कि वह भारत तभी लौटेगा 'जब BJP सत्ता से बाहर हो जाएगी'। वह मानता है कि उसे डर है कि अगर वह मोदी सरकार के रहते भारत आया, तो वापस नहीं जा पाएगा।

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पता चला कि जाकिर नाइक खुले तौर पर भारत में सत्ता परिवर्तन की चाहत रखने वाले CJP (सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के आंदोलनकारियों का समर्थन करता है। भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक भारत में सत्ता परिवर्तन का समर्थन की बात को भी कबूल किया है।

Advertisement

2016 से भारत से फरार, मलेशिया को बयाना ठिकाना

भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक 2016 से भारत से फरार है और मलेशिया में रह रहा है। बता दें कि जाकिर मुंबई में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) नामक संस्था चलाता था। केंद्र सरकार ने 17 नवंबर 2016 को UAPA कानून के तहत IRF को गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने संस्था के कार्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की और डोंगरी स्थित कार्यालय बंद कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 'आप दोनों तो Gen-Z नहीं हैं, किस संगठन से जुड़े हैं...', दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद आशुतोष रांका और सौरभ दास ने वापस ली याचिका

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड