अपडेटेड 25 November 2022 at 12:02 IST

भारत और अमेरिका के बीच जारी 'युद्ध अभ्यास 2022'; जवानों ने दिखाया कौशल

भारत और अमेरिका (India-US) के बीच होने वाले प्रतिष्ठित 'युद्ध अभ्यास 2022 (Yuddha Abhyas 2022)' का 18वां संस्करण बुधवार, 16 नवंबर से शुरू हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Twitter/ADG PI
Twitter/ADG PI | Image: self

भारत और अमेरिका (India-US) के बीच होने वाले प्रतिष्ठित 'युद्ध अभ्यास 2022 (Yuddha Abhyas 2022)' का 18वां संस्करण बुधवार, 16 नवंबर से शुरू हो गया है। इसका आयोजन उत्तराखंड के औली में किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष इस युद्ध अभ्यास का आयोजन दोनों देशों में होता है। पिछले साल 'युद्ध अभ्यास 2021' का आयोजन अक्टूबर 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ रिचर्डसन, अलास्का में हुआ था। 15 दिनों तक चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में दोनों ही सेना के जवान विभिन्न अभ्यास करते हैं। 

'युद्ध अभ्यास 2022' का आयोजन LAC (Line of Actual Control) के 100 किमी दूरी पर हो रहा है।  भारत और अमेरिका के बीच हो रहे 'युद्ध अभ्यास 2022' में भारत और अमेरिकी सेना के जवान हिस्सा ले रहे हैं। इस 'युद्ध अभ्यास 2022' में भारतीय सेना के असम रेजीमेंट के जवान और अधिकारी और अमेरिकी सेना के 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की दूसरी ब्रिगेड के जवान और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। 

'युद्ध अभ्यास 2022' को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इसमें दोनों सेनाओं की ओर से शांति स्थापना और शांति प्रवर्तन से संबंधित सभी ऑपरेशन शामिल होंगे। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक सामान्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा, अभ्यास में मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) संचालन पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। दोनों देशों के सैन्यकर्मी किसी भी प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर त्वरित और समन्वित राहत अभियान शुरू करने का अभ्यास करेंगे।

भारत-अमेरिका के बीच होने वाले अन्य युद्धाभ्यास

Advertisement
  • 'युद्ध अभ्यास 2022' के अलावा भारत और अमेरिका की अन्य सेनाएं भी इसमें हिस्सा लेती हैं।
  • Ex टाइगर ट्रायम्फ - मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए अभ्यास
  • Ex वज्र प्रहार - दोनों देशों के विशेष बलों का अभ्यास
  • CoP इंडिया - वायु सेनाओं का युद्धाभ्यास
  • Ex मालाबार - भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
  • Ex रेड फ्लैग - अमेरिका का मल्टीलैटरल हवाई 

इसे भी पढ़ें- Richa Chadha के गलवान ट्वीट को मिला Congress का समर्थन, Nagma ने जवानों के ‘अपमान’ पर कही ये बात

Published By : Lipi Bhoi

पब्लिश्ड 25 November 2022 at 11:45 IST