वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया
आंध्र प्रदेश पुलिस ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के गन्नावरम स्थित कार्यालय पर हुए हमले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को हैदराबाद में वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को गिरफ्तार कर लिया।
- भारत
- 1 min read

आंध्र प्रदेश पुलिस ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के गन्नावरम स्थित कार्यालय पर हुए हमले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को हैदराबाद में वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को गिरफ्तार कर लिया। गन्नावरम के पूर्व विधायक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी का नोटिस दिया।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि वामसी को हैदराबाद के रायदुर्गम में एक अपार्टमेंट परिसर से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वामसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि वामसी को पड़ोसी राज्य से विजयवाड़ा ले लाया जा रहा है।