अब बंगाल में 45 साल की उम्र तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी, सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कितनी हुई एज लिमिट?

Goverment Jobs Age Limit: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए एज लिमिट को बढ़ा दिया है। ग्रुप ए, बी, सी और डी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 से 45 साल तक कर दी गई है।

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari | Image: X

Goverment Jobs Age Limit: पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब राज्य में 45 साल के लोग भी सरकारी नौकरी पा सकते हैं। सुवेंदु अधिकारी सरकार ने सरकारी नौकरियों के आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ा दिया है। इससे उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा, जो उम्र सीमा की वजह से कई सरकारी भर्तियों में आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

जारी हुआ नोटिफिकेशन

वित्त विभाग (लेखा परीक्षा शाखा) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पश्चिम बंगाल सेवा (आयु सीमा बढ़ाने) नियम, 1981 में खई बदलाव किए हैं। अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप 'ए' पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 41 साल कर दिया गया है। हालांकि इसमें एक विशेष शर्त को भी जोड़ा गया है। अगर किसी खास पद के लिए पहले से ही 41 साल से ज्यादा उम्र की छूट थी, तो वह पुरानी ऊपरी सीमा जस की तस बनी रहेगी।

आदेश में कहा गया है कि ग्रुप 'बी' पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी जाएगी। ग्रुप 'सी' और ग्रुप 'डी' दोनों पदों के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 45 साल कर दी जाएगी।

इसके अलावा अगर किसी पद या सेवा की भर्ती पश्चिम बंगाल के राज्य वैधानिक निकायों, सरकारी कंपनियों और स्थानीय प्राधिकरणों में होती है और वह भर्ती पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) के जरिए नहीं हो रही है, बल्कि 1999 के पश्चिम बंगाल भर्ती विनियमन अधिनियम (पश्चिम बंगाल अधिनियम 14, 1999) और उसके नियमों के अनुसार हो रही है, तो ऐसी भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष होगी।

Advertisement

11 मई से लागू हुआ नियम

यह नया नियम 11 मई 2026 से लागू हो गया है यानी इस तारीख से राज्य में जितनी भी नई भर्तियां होंगी, उन सब पर यह नई उम्र सीमा लागू होगी। इससे प्रशासन में सुधार होगा और युवाओं को ज्यादा नौकरियों के मौके मिलेंगे। खासकर उन छात्रों के लिए यह बहुत राहत की बात है जो सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुरानी उम्र सीमा पार हो जाने के कारण फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। अब उन्हें फिर से मौका मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: 'बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी खराब है, घुसपैठियों को...', ममता बनर्जी पर फिर बरसे सुवेंदु सरकार के मंत्री, कहा- हर चीज का अब होगा हिसाब

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड