लता मंगेशकर की 95वीं जयंती पर योगी आदित्यनाथ, मौर्य और पाठक ने दी श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ''स्वर साम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।''

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar | Image: IMDb

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की शनिवार को 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि संगीत जगत सदैव उनका ऋणी रहेगा।

आदित्यनाथ ने शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ''स्वर साम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अपनी आवाज व सुरों से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके गायन में भावनाओं की हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति थी। संगीत जगत सदैव आपका ऋणी रहेगा।''

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पर कहा कि ''भारत रत्न, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तथा फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार से सम्मानित लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!''

मौर्य ने कहा ''हिंदी समेत देश की 36 भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाने वाली भारतीय संगीत की महान गायिका "स्वर कोकिला" लता मंगेशकर जी हमारी यादों में सदैव अमर रहेंगी।''

Advertisement

वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ''भारतीय संगीत को अपनी मधुर आवाज से विश्वभर में प्रसिद्ध करने वाली सुर साम्राज्ञी "भारत रत्न" लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।''

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी 'एक्स' पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ''मां सरस्वती जी की साधिका, भारत की मधुर आवाज, स्वर कोकिला एवं भारत रत्न से सुशोभित श्रद्धेय लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। लता जी का अद्भुत स्वर समस्त भारतवासियों के हृदय में अनंतकाल तक जीवंत रहेंगी।'' लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। मुंबई में छह फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड