योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath | Image: Video Grab

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘त्रिपुरा के स्थापना दिवस की त्रिपुरा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! लोक-संस्कृतियों से समृद्ध यह राज्य विकास पथ पर सतत गतिमान रहे, मां त्रिपुर सुंदरी से यही प्रार्थना है।’’

अपने श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा ‘‘ मणिपुर राज्य के स्थापना दिवस की मणिपुर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण यह राज्य प्रगति करे, उन्नति करे, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।’’

योगी आदित्यनाथ ने अगले पोस्ट में कहा ‘‘मेघालय राज्य के स्थापना दिवस की सभी मेघालय वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से अलंकृत, लोक-परंपराओं से समृद्ध यह राज्य प्रगति के नित नए प्रतिमान गढ़े, यही कामना है।’’

यह भी पढ़ें: बदलापुर यौन... हिरासत में आरोपी की मौत पर 5 पुलिसकर्मी जिम्मेदार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड