फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा यशश्री शिंदे हत्याकांड केस, एकनाथ शिंदे सरकार ने दिखाई गंभीरता

Maharashtra News: यशश्री शिंदे हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट होगी। इसके लिए उज्जवल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जायेगा।

Follow : Google News Icon  
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा यशश्री शिंदे हत्याकांड केस, एकनाथ शिंदे सरकार ने दिखाई गंभीरता
यशश्री शिंदे हत्याकांड | Image: यशश्री शिंदे हत्याकांड

Yashashri Shinde murder case: नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास से यशश्री शिंदे का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी है। यशश्री शिंदे को इंसाफ दिलाने के लिए उज्जवल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जायेगा।

20 साल की यशश्री शिंदे का शव पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बरामद किया था। शुक्रवार दोपहर को यशश्री की हत्या किए जाने की आशंका है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी का पता लगाने के लिए 3 टीमें बनाई थी। यशश्री शिंदे के साथ हैवानियत की हर पार की गई है। उसके पूरे शरीर पर जख्मों के निशान मिले हैं। प्राइवेट पार्ट पर काफी वार किए, हाथ-पैर तोड़े, चेहरे को कुचला और फिर शव को कुत्तों के नुचने के लिए छोड़ दिया।

दाऊद ने किया यशश्री का पीछा?

25 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर यशश्री सीसीटीवी में कैद हुई। काले कपड़ों में यशश्री छाता लेकर सड़क पर पैदल जाती दिख रही है। यशश्री के जाने के ठीक 8 मिनट बाद दरिंदा दाऊद उसी जगह, उसी सीसीटीवी में कैद हुआ। यहां से यशश्री 8 मिनट पहले ही निकली थी। कंधे पर बैग लेकर तेजी से चलता हुआ दाऊद उसी डायरेक्शन में गया जहां यशश्री गई थी। इन दोनों CCTV फुटेज को देखने के बाद साफ है कि दरिंदा दाऊद शेख कर्नाटक नहीं महाराष्ट्र में ही था। उसने यशश्री शिंदे का पीछा किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत

यशश्री शिंदे के साथ हत्या से पहले कितनी हैवानियत की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट से पता चला कि यशश्री को बुरी तरह मारा-पीटा गया था। इसकी हड्डियां तोड़ी गई और पत्थर से प्राइवेट पार्ट को कुचला गया। धारदार हथियार से उसके ऊपर कई बार वार किया गया था। इससे साफ है कि हत्यारे के मन में नफरत भरी थी और इसीलिए उसने यशश्री को टॉर्चर देकर मारा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पेपर लीक मामले पर बाहुबली राजा भैया ने उठाए सवाल, कहा- जितनी कड़ी सज़ा दी जाए उतना...

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड