Yamuna Poison Controversy: EC पहुंचकर नोटिस का जवाब दाखिल करेंगे केजरीवाल

Yamuna Poison Controversy: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल निर्वाचन आयोग पहुंचकर नोटिस का जवाब दाखिल करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल | Image: ANI

Yamuna Poison Controversy: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को यमुना के पानी में जहर मिलाए जाने संबंधी अपनी टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस पर जवाब दाखिल करेंगे।

पार्टी ने बताया कि केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे आयोग के कार्यालय जाएंगे।

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उनके बयान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया था कि हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है।

आयोग ने उन्हें दो नोटिस जारी कर उनके इस आरोप पर जवाब मांगा है कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में 'नरसंहार' की कोशिश के तहत यमुना के पानी में 'जहर' मिलाया है।

Advertisement

नयी दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाए जाने के मामले में इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Kerala: कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड