14 देवताओं की पूजा: गणतंत्र दिवस की झांकी में त्रिपुरा की शाश्वत श्रद्धा का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर रविवार को आयोजित परेड में त्रिपुरा की झांकी में एक अनूठी परंपरा देखने को मिली, जिसमें 14 देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त क

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tripura's eternal reverence on display in Republic Day tableau
Republic Day tableau | Image: screengrabs

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर रविवार को आयोजित परेड में त्रिपुरा की झांकी में एक अनूठी परंपरा देखने को मिली, जिसमें 14 देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। राज्य की झांकी में “शाश्वत श्रद्धा : 14 देवताओं की पूजा” और खर्ची पूजा पर प्रकाश डाला गया।

यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें 14 देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा अर्पित की जाती है और विभिन्न अनुष्ठानों के माध्यम से सद्भाव और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। झांकी के पहले खंड में पारंपरिक बांस आधारित कला और आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

दूसरे भाग में मुख्य वेदी थी, जिसमें 14 देवताओं की प्रतिमाएं थीं। बांस और बेंत से बना यह मंदिर प्रतीकात्मक आभूषणों से सुसज्जित था और इसमें ज्यामितीय पैटर्न के साथ आदिवासी वास्तुशिल्प डिजाइनों का संयोजन किया गया था। झांकी में पारंपरिक पोशाक पहने एक पुजारी को छत्रनुमा संरचना के नीचे माता हाबू (धरती माता) के सम्मान में अनुष्ठान करते दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें: Republic Day Parade: 900KM की रफ्तार से आसमान में दहाड़... दुश्मनों के होश उड़ाते हुए राफेल ने दिखाई भारत की ताकत

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड