अपडेटेड 22 March 2023 at 11:10 IST
World Water Day 2023: जानिए विश्व जल दिवस का इतिहास, थीम और महत्व
वैश्विक जल संकट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 मार्च को World Water Day मनाया जाता है। इसबार विश्व जल दिवस की थीम है "जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना" है।
- भारत
- 2 min read

World Water Day 2023: जिंदा रहने के लिए पानी एक ऐसी जरूरत है, जिसके बिना इंसान, जानवर और जीव-जंतुओं की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ताजे पानी के महत्व और इस प्राकृतिक संसाधन के प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 मार्च को World Water Day मनाया जाता है।
पृथ्वी पर जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद इसका 2.5 प्रतिशत ही इस्तेमाल किया जा सकता है। बाकी सब जगह खारा पानी है, जिसका सेवन नहीं किया जा सकता। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण करें।
विश्व जल दिवस 2023 थीम (World Water Day 2023 Theme):
पानी के महत्व को उजागर करने और वैश्विक जल संकट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, विश्व जल दिवस की थीम है "जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना" है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की वेबसाइट के अनुसार, इस दिन का मुख्य उद्देश्य "सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 6: 2030 तक सभी के लिए जल और स्वच्छता" की उपलब्धि का समर्थन करना है।
महत्व (Importance of Water):
सभी जानते हैं कि 'जल जीवन का अमृत है'। पीने से लेकर साफ-सफाई और अन्य चीजें, इसके बिना जीवन टिक नहीं सकता। जबकि बहुत से लोगों को 24x7 बहते पानी का विशेषाधिकार प्राप्त है, दुनिया भर में एक बड़ी आबादी ऐसी है जिसकी किसी भी मात्रा में पानी तक पहुंच नहीं है।
Advertisement
विश्व जल दिवस का इतिहास (World Water Day 2022 History):
22 मार्च को 1993 से विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं तब से यह दिन जल संरक्षण के महत्व के बारे में समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
वहीं विश्व जल दिवस संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा विश्व स्तर पर प्रचारित किया जाता है। इसमें लोगों से पानी की गंभीर समस्या का समाधान करने की अपील की गई है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की वेबसाइट के अनुसार, इस दिन का मुख्य उद्देश्य "सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 6: 2030 तक सभी के लिए जल और स्वच्छता" की उपलब्धि का समर्थन करना है।
Advertisement
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 22 March 2023 at 11:09 IST