Mango: 10 किलो आम की कीमत में खरीद लेंगे एक फ्लैट... ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, भारत के किन राज्यों में होती है खेती?

भारत का सबसे महंगा आम मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में उगाया जाने वाला नूरजहां आम है। इसका वजन 2-4 किलो होता है और कीमत हजारों रुपये प्रति आम हो सकती है। लेकिन दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है?

Follow : Google News Icon  
World most expensive mango Miyazaki
दुनिया का सबसे महंगा आम 'मियाजाकी आम' | Image: ANI

Most Expensive Mango : आम का सीजन लौट आया है और भारत में आम बड़े ही चाव से खाए जाते हैं। भारत में आम की अलग-अलग तरह की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जो अपने स्वाद और विशेषताओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कुछ आम अपनी मिठास, साइज, खुशबू और कुछ अपने औषधीय गुणों की वजह से जाने जाते हैं। भारत में लंगड़ा, दशहरी, मालदा, चौसा, फजली, अल्फांसो, मल्लिका और आम्रपाली समेत कई प्रजाति के आम पाए बड़े चाव के साथ खाए जाते हैं।

फलों का राजा आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आम की हर एक किस्म अपने आप में खास होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौनसा है और ये कहां पाया जाता है? इस आम को उगाने के लिए बहुत ही बारीकी से ध्यान रखा जाता है। इसे तैयार करने में मेहनत, समय और तकनीक तीनों लगती है।

दुनिया का सबसे महंगा

दुनिया का सबसे महंगा आम जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाए जाने वाला मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) है। इसे "ताइयो नो तमागो" (सूरज का अंडा) भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। एक आम का वजन करीब 350 ग्राम होता है। इसकी मिठास बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

सिलीगुड़ी मैंगो फेस्टिवल में दुनिया का सबसे महंगा आम 'मियाज़ाकी' (PC-ANI)

मियाजाकी आम की खासियतें

पकने पर मियाजाकी आम का रंग बैंगनी से गहरा लाल हो जाता है। रेशा-मुक्त ये आम मध्यम मीठा और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी खेती करने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है और सुरक्षित रखने के लिए फलों को जालीदार कपड़े में लपेटा जाता है। उपलब्धता सीमित होने की वजह से इसकी मांग अधिक है और कीमत उतनी ही ज्यादा है।

Advertisement

भारत के किन राज्यों में होती है खेती?

भारत का सबसे महंगा आम मियाजाकी के अलावा मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में उगाया जाने वाला नूरजहां आम है। इसका वजन 2-4 किलो होता है और कीमत हजारों रुपये प्रति आम हो सकती है। भारत में मियाजाकी आम की खेती भी होती है। मियाजाकी आम पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश के जबलपुर, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में होती है। कर्नाटक के जोसेफ लोबो और मध्य प्रदेश के संकल्प परिहार  मियाजाकी की खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं।ॉ

ये भी पढ़ें: चिकन खाओ या अंडा, दोनों के दाम 140-150 टका... अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश में क्या से क्या हो गया?

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड