अपडेटेड 10 January 2024 at 08:53 IST
World Hindi Day 2024: आज मनाया जा रहा विश्व हिंदी दिवस, जानें कैसे हुई शुरूआत, सीएम योगी ने दी बधाई
14 सितंबर,1949 को देश की संविधान सभा ने हिंदी को सर्वसम्मति से राजभाषा का दर्जा दिया था। जिसको लेकर हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
- भारत
- 3 min read

World Hindi Day 2024: हिंदी हमारी मातृभाषा, जिसे 1949 में देश की राजभाषा घोषित की गई थी। हिंदी हमारी अलग पहचान के साथ-साथ हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम भी है। आज पूरी दुनिया विश्व हिंदी दिवस मना रही है। हम भारतीयों के लिए हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि पहचान है। इस मौके पर सीएम योगी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
10 जनवरी को पूरी दुनिया विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मना रही है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोग बधाई संदेश दे रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक ट्वीट में लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "सभी को 'विश्व हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विश्व में भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व करने वाली हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। हिंदी का विश्व में जयघोष हो, इसका दायित्व हम सभी पर है। आइए, अपनी दिनचर्या में हिंदी को अधिकाधिक स्थान प्रदान करने का संकल्प लें।"
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई देते हुए लिखा, “हिंदी समृद्ध, सरल और प्रेम की भाषा है और पूरे भारत को एकता व अखंडता के सूत्र में बांधती है। विश्व हिंदी दिवस की आप सभी को हृदय से हार्दिक शुभकामनाएँ।”
विश्व हिंदी दिवस को लेकर गूगल पर इसके इतिहास को लेकर भी सर्च किया जा रहा है। लेकिन आप क्या जानते हैं कि इसे मनाए जाने की शुरूआत कब से हुई और पहला विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन कब हुआ? चलिए हम आपको बताते हैं...
Advertisement
World Hindi Day history: विश्व हिंदी दिवस का इतिहास
हिंदी को दुनियाभर में प्रचारित करने के लिए विश्व हिंदी दिवस की शुरूआत हुई। इसका पहला सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हुआ था। 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। ऐसे हर साल 10 जनवरी को पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।
वहीं 14 सितंबर को हिंदी दिवस भी मनाया जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि 14 सितंबर,1949 को देश की संविधान सभा ने हिंदी को सर्वसम्मति से राजभाषा का दर्जा दिया था। जिसको लेकर हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। हिंदी पखवाड़ा के दौरान मंत्रालयों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
Advertisement
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 10 January 2024 at 08:53 IST