अपडेटेड 9 March 2024 at 12:37 IST
दुनिया की पहली वैदिक घड़ी हुई साइबर हमले के बाद धीमी, कुछ दिन पहले ही PM ने किया था उद्घाटन
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगी पंचांग पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी साइबर हमले के कारण धीमी हो गई है।
- भारत
- 1 min read

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में लगी पंचांग पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी साइबर हमले के कारण धीमी हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घड़ी यहां जीवाजीराव वेधशाला के निकट जंतर मंतर में 85 फुट ऊंचे टॉवर पर लगी हुई है।
जीवाजीराव वेधशाला की देखभाल करने वाले महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घड़ी के ऐप पर बृहस्पतिवार रात साइबर हमला किया गया।
तिवारी ने कहा, "हमले के बाद घड़ी धीमी हो गई। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।"
Advertisement
इस घड़ी का उद्घाटन 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से किया था।
Advertisement
(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 08:03 IST