अपडेटेड 17 August 2024 at 13:54 IST

महिलाओं ने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे को बांधी राखी, सरकार की योजनाओं के प्रति जताया आभार

मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महिलाओं के एक ग्रुप ने राखी बांधी। इस खास मौके पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Follow : Google News Icon  
Chief Minister Eknath Shinde
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे | Image: ANI

CM Eknath Shinde News: मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महिलाओं के एक ग्रुप ने राखी बांधी। इस खास मौके पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर अपनी शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई अलग अलग कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनमें सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

महाराष्ट्र में  विधानसभा चुनाव का एलान जल्द 

महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार की लाडली बहना योजना को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, वहीं पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान एक साथ हुआ था। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों की घोषणा की है लेकिन महाराष्ट्र में चुनाव का एलान बाद में होगा। 

महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना को समर्थन

लाडली बहना योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। राज्य की महायुति सरकार और उससे जुड़े सहयोगी दल इस योजना का जमकर प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के अनुसार, रक्षाबंधन से पहले ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को योजना में शामिल करने के लिए आवेदनों की जांच और रजिस्ट्रेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।

Advertisement

रक्षाबंधन से पहले खास गिफ्ट

सरकार की योजना है कि रक्षाबंधन से पहले इन महिलाओं को एक विशेष राखी गिफ्ट दिया जाए। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को राज्य की अब तक की सबसे लोकप्रिय कल्याणकारी योजना माना जा रहा है और इसे महिलाओं के सम्मान का प्रतीक बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, महिलाओं की तरफ से इस योजना को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जो आगामी चुनावों में सरकार के लिए एक मजबूत आधार साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Vinesh Phogat की पहली तस्वीर में छलका दर्द, सभी की आंखें नम; साक्षी के गले लगकर खूब रोईं

Advertisement

यह भी पढ़ें :छात्रा का खौफनाक कदम, उठाया हथियार और फिर गर्दन पर 7-8 वार, VIDEO

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 06:39 IST