BREAKING: लोकसभा में पास नहीं हुआ महिला आरक्षण बिल, पक्ष में 298 वोट मिले तो विपक्ष में 230, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर तीखी बहस हुई। सरकार ने सभी दलों से 33% आरक्षण का समर्थन करने की अपील की। विधेयक पर जोरदार बहस के बाद 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Women Reservation Bill
लोकसभा में पास नहीं हुआ महिला आरक्षण बिल | Image: Social media

Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर तीखी बहस के बाद वोटिंग हुई, जहां विधेयक लोकसभा में गिरा गया। बिल के पहले चरण की वोटिंग में पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। इसके साथ ही 131वां संविधान संशोधन विधेयक खारिज हो गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल पास नहीं हुआ, सदन में वोटिंग के दौरान इसे 2/3 बहुमत नहीं मिला।' 

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण विधेयक

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के बाद वोटिंग के बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस बिल पर विचार करने पर मत विभाजन में हां के पक्ष में 298 और ना के पक्ष में 230 वोट पड़े। यह बिल दो तिहाई बहुमत से पारित नहीं हुआ। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अन्य दो बिल आगे नहीं बढ़ाने का ऐलान किया।

कम पड़ गए 54 वोट, मिल पाए 298

महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर 528 वोट पड़े। इस बिल को पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत जरूरी होता है। ऐसे में बिल पारित कराने के लिए 352 वोट की जरूरत थी, लेकिन बिल के पक्ष में 298 वोट ही पड़े। वहीं, इस बिल के विरोध में 230 वोट पड़े। इसके साथ ही 131वां संविधान संशोधन विधेयक खारिज हो गया।

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड