आंध्र के राजमुंदरी में महिला और बेटी की हत्या

आंध्र प्रदेश के राजमुदंरी के बोम्मुरु में रविवार को 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Murder
Murder | Image: PTI representation

आंध्र प्रदेश के राजमुदंरी के बोम्मुरु में रविवार को 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजमुंदरी पूर्व के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी विद्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों मां-बेटी को राजमुंदरी ग्रामीण क्षेत्र के हुकुमपेट के डी-ब्लॉक में उनके आवास पर खून से लथपथ पाया। विद्या ने बताया, ‘‘मां की पहचान मोहम्मद सलमा के रूप में हुई है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध के सिलसिले में पी. शिव कुमार की तलाश कर रही है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि कुमार (20) मां और बेटी के साथ रह रहा था और माना जा रहा है कि उसका नाबालिग लड़की के साथ संबंध था। पुलिस ने बताया कि कुमार, सलमा और नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से एक साथ थे, जबकि सलमा का भाई भी रविवार रात एक बजे तक उनके साथ था। हालांकि, जब सलमा का भाई मीट की दुकान से काम से लौटा, तो उसने उन्हें मृत पाया और तुरंत पुलिस को बुलाया। हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड