अपडेटेड 14 January 2024 at 07:18 IST

शीतलहर और घने कोहरे से बेहाल राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत, हिमाचल में सर्दी का बढ़ेगा सितम

देश में सर्दी खूब सितम ढा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Dense Fog cold wave
दिल्ली में छाया घना कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी | Image: ANI

Delhi News: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दी सितम ढा रही है। घने कोहरे के साथ शीतलहर (Winter Update) ने लोगों की परेशानी को बढ़ा रखी है। देश में कई जगहों से तस्वीरें सामने आी है, जिसमें देखा जा सकता है कि कोहरा (Dense Fog in Delhi) कितना घना है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने अपडेट दिया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में (Himachal Pradesh Snowfall) तापमान और भी गिरने वाला है और सर्दी और भी ज्यादा सितम ढाने वाली है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • दिल्ली में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
  • हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का कहर

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर में सर्दी का येलो अलर्ट जारी कर दी है। मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दे दी है कि 14 और 15 जनवरी को उत्तर भारत में घना कोहरा रहने वाला है। हालांकि, इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कोहरा थोड़ा कम हो जाएगा। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है।

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से कुछ इस तरह का नजारा है।

Advertisement

देखिए वृंदावन के छटीकरा मार्ग पर किस तरह का घना कोहबरा छाया हुआ है। 

गाजियाबाद में ठंड से राहत पाने के लिए लोग आग का लुत्फ उठा रहे  हैं।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। आने वाले समय में यहां तापमान और गिरने वाला है। हालांकि, शिमला में इसके उलट के तापमान लुढ़कने के बजाए बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 और 17 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोहरे और ठंड से लोग बेहाल, अयोध्या में होंगे यूपी CM योगी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 14 January 2024 at 07:18 IST