राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नयी नीति बनायेंगे: हिमाचल के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए एक नयी नीति पेश करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sukhvinder Singh Sukhu
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu | Image: PTI

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए जाने वाले राज्य के दल को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए एक नयी नीति पेश करेगी। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि राज्य का 200 सदस्यीय दल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले खेलों में भाग लेगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बुनियादी खेल संरचना विकसित की जा रही है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में खिताब या पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, की ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि तीन करोड़ रुपये से बढ़कर पांच करोड़ रुपये कर दिये गये है। इसी तरह रजत पदक (दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये) और कांस्य (एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये) पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि में बढोतरी की गयी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही हिना का बॉयफ्रेंड ने रखा ख्याल, एक्ट्रेस ने मांगी माफी

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड