अपडेटेड 9 September 2023 at 20:52 IST

Shami Plant: घर में क्यों लगाना चाहिए शमी का पौधा? जानें इसके क्या हैं लाभ

हिंदू धर्म में कई पौधों को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन्हीं में एक पौधा शमी का भी है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस पौधे को घर में क्यों लगाना चाहिए और क्या फायदे हैं?

Follow : Google News Icon  
Shami Ke Paudhe Ko Ghar Me Kyo Lagana Chahiye
Shami Ke Paudhe Ko Ghar Me Kyo Lagana Chahiye | Image: self

Shami Ke Paudhe Ko Ghar Me Kyo Lagana Chahiye: सनातन धर्म में तुलसी, पीपल, बरगद, बेलपत्र जैसे कई पेड़-पौधे हैं जिन्हें पूजनीय माना गया है और सुबह-शाम उनकी पूजा भी की जाती है। इन्हीं पौधों में एक शमी का पौधा भी शामिल है। शमी को हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी के पौधे को घर में क्यों लगाना चाहिए इसे लगाने से क्या-क्या लाभ होते हैं, नहीं तो चलिए जानते हैं आखिर शमी के पौधे को घर में क्यों लगाना चाहिए?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • शमी के पौधे का महत्व?
  • घर में क्यों लगाना चाहिए शमी का पौधा?

शमी के पौधे का महत्व?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी का पौधा बहुत ही शुभ होता है इसे लगाने से पॉजिविटी आती है और अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष है तो इस पौधे को लगाने और हर शनिवार के दिन पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होने लगता है और शनिदोष से मुक्ति भी मिल सकती है। 

घर में क्यों लगाना चाहिए शमी का पौधा?

  • हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि ये पौधा घर में सुख समृद्धि के साथ-साथ पैसों की तंगी को भी दूर करता है। 
  • कहते हैं कि शमी के पौधे को घर में लगाने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। 
  • इसके अलावा शमी के पौधे को घर में लगाने से बरकत होती है और पैसो की तंगी दूर होती है। 
  • जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चाल का सामना कर रहे हो उन्हें अपने घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
  • कहा जाता है कि शमी का पौधा भोलेनाथ को बेहद प्रिय है, इसलिए इसे घर में लगाना चाहिए। इसे लगाने पर व्यक्ति के सारे दुख दर्द दूर होते हैं।
  • मान्यता है कि शमी का पौधा लगाकर नियमित रूप से उसकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 


यह भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी? जानें क्या है स्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Hartalika Teej 2023: इस साल कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त  

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 September 2023 at 20:19 IST