अपडेटेड 18 September 2023 at 21:06 IST

Ganesh Chaturthi: क्यों मनाया जाता है गणेश चतुर्थी का त्योहार, क्या है इस दिन की विशेषता?

सेलिब्रेटी से लेकर आम जनता तक सभी बहुत ही धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पर्व क्यों मनाया जाता है, नहीं तो चलिए जानते हैं। 

Follow : Google News Icon  
Kyo Manai Jati Hai Ganesh Chaturthi
Kyo Manai Jati Hai Ganesh Chaturthi | Image: self

Kyo Manai Jati Hai Ganesh Chaturthi: आमतौर पर महाराष्ट्र और साउथ में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी त्योहार की धूम देशभर में देखने को मिलती है। हर तरफ इसकी रौनक देखी जा सकती है। जगह-जगह पंडालों से लेकर लोगों के घरों से गणपति बप्पा विराजमान रहते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि गणेश चतुर्थी का त्योहार क्यों मनाया जाता है। नहीं तो चलिए आज आपको बताते है कि इस पर्व को मनाने के पीछे की क्या वजह है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी?
  • क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी का त्योहार?
  • मूर्ति स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त?

कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी?

हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये 19 सितंबर 2023 मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक विधिवत उनकी पूजा अर्चना करते हैं।  

मूर्ति स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त?

अगर आप अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं तो 19 सितंबर 2023 के दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा इस दिन स्वाति नक्षत्र भी पड़ रहा है। यह मुहूर्त बहुत ही शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार 19 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा।

Advertisement

क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी का त्योहार?

पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले गणेशत्सव पर्व के पीछे एक मुख्य वजह छिपी हुई है। पौराणिक कथा के मुताबिक भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म ​हुआ था और इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन लोग उन्हें अपने घरों में लेकर आते हैं और विधि-विधान से 11 दिनों तक उनका पूजन करते हैं। हालांकि, कई लोग 3,5,7,9 दिन भी रखते हैं। 

यह भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें मूर्ति स्थापना, क्या है शुभ मुहूर्त?

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi 2023: दुनिया का इकलौता गणेश मंदिर जहां बप्पा के मानव स्वरुप की होती है पूजा

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 18 September 2023 at 21:06 IST