अपडेटेड 15 February 2025 at 15:09 IST
Delhi New CM: कौन बनेगा दिल्ली का CM? 15 नाम शॉट लिस्ट... क्या होगा मंत्री बनने का फॉर्मूला, जानिए पूरा प्रासेस
दिल्ली में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। ऐसे में आजकल मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी को करना है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं। मगर बीजेपी अब भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है। इधर बैठकों का दौर भी जारी है। हालांकि, मुख्यमंत्री के रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री कौन-कौन होंगे इस पर पार्टी में मंथन जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 7 विधायक मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी उन चेहरों को मौका दे सकती है जो शुरू से पार्टी से जुड़े रहें है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद राजधानी में सरकार के गठन की कवायद तेज होने जा रही है। शनिवार, 15 फरवरी को संसदीय बोर्ड की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने जा रहा है। संभव है कि इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी ले सकती है।
क्या होगा मंत्री बनने का फॉर्मूला?
दिल्ली में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। ऐसे में आजकल मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी को करना है। इसके बाद मंत्रियों के नाम पर फैसला करना है। सूत्र के मुताबिक, बैठक के बाद पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें बीजेपी शासित किसी एक राज्य का मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल का एक विरिष्ठ सांसद बैठक में शामिल होंगे। पर्यवेक्षक ही 48 विधायकों वाले विधायक दल के बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन
जानकारी के मुताबिक, 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। खबर ये भी है कि पार्टी ने 48 में से 15 विधायकों के नाम शॉट लिस्ट कर लिया है। अब 15 में 9 नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे और इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा। बता दें कि सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, पवन शर्मा और शिखा राय के नाम पर चर्चा जोरों पर है। हालांकि, इन नामों पर अभी चर्चा है। अंतिम फैसला पर मुहर पीएम मोदी ही लगाएंगे।
Advertisement
ये नाम मुख्यमंत्री के रेस में आगे
- रेखा गुप्ता- शालीमार बाग: बीजेपी की लीडर रेखा गुप्ता ने शीलामार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29595 वोटों से हराया है।
- शिखा रॉय- ग्रेटर कैलाश: बीजेपी की प्रत्याशी शिखा रॉय ने ग्रेटर कैलाश सीट से दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को चुनाव में मात दी है। शिखा ने सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों से हराया है।
- प्रवेश वर्मा- दिल्ली में प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे ऊपर है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को हराया है।
- पूनम शर्मा- वजीरपुर: पूनम शर्मा वजीरपुर से AAP को राजेश गुप्ता को 11425 वोटों से हराकर विधायक बनी हैं।
- मोहन सिंह बिष्ट- 6 बार के विधायक हैं, मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। छात्र जीवन में ही आरएसएस से जुड़ गए थे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 15:09 IST