जगराते में गाया, रियलिटी शो हारीं फिर बनीं म्यूजिक की दुनिया में सेंसेशन... कौन हैं मैथिली ठाकुर, जिनकी राजनीति में एंट्री के लग रहे कयास

छोटी सी उम्र में संगीत की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री के कयास लग रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maithili Thakur
Maithili Thakur | Image: Facebook

Maithili Thakur: प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने की चर्चा जोर पकड़ चुकी है। छोटी सी उम्र में संगीत की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब कयास है कि वो जल्द ही चुनावी रण में उतर सकती हैं।

मैथिली ने खुद कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह स्वीकार करेंगी। वह बिहार के अलीनगर या बेनीपेट्टी सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखती हैं। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानने को आतुर हो रहा है। तो चलिए उनके बारे में जान लेते हैं।

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

बिहार की जानी-मानी सिंगर मैथिली ठाकुर दरभंगा की रहने वाली हैं। वह अपने लोक संगीत के लिए पहचानी जाती हैं। वह देश ही नहीं, विदेशों में भी कॉन्सर्ट करती हैं। मैथिली प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए। मैथिली के पिता रमेश ठाकुर और मां भारती ठाकुर म्यूजिशियन हैं जिन्होंने उन्हें संगीत की शिक्षा दी। 

मैथिली के दो भाई हैं जिनका नाम ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर है। दोनों ही संगीत जगत में अपना करियर बना रहे हैं। मैथिली के पिता और दादा ने तीनों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलावा लोक गीतों की शिक्षा भी दी है। मैथिली और उनके भाईयों को हिंदुस्तानी क्लासिक म्यूजिक के साथ-साथ हारमोनियम और तबला बजाना भी आता है।

Advertisement

4 साल की उम्र से सीखा संगीत

मैथिली 4 साल की उम्र से संगीत सीख रही हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र से जागरण और म्यूजिक फंक्शन में गाना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'द राइजिंग स्टार' शो में हिस्सा लिया जहां से उन्हें पहचान मिली। वह इस शो की वह फर्स्ट रनरअप भी बनीं। इससे पहले उन्होंने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प' और 'इंडियन आइडल जूनियर' जैसे शोज में पार्टसिपेट किया था।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

बता दें कि मैथिली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मिलियन में उनके फॉलोवर्स हैं। उनकी सुरीली आवाज के चलते उन्हें 'जूनियर बिहार कोकिला' भी कहा जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मौका मिला तो जरूर... बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों का मैथिली ठाकुर ने दिया जवाब, इन दो सीटों की जताई ख्वाहिश

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड