अपडेटेड 12 February 2023 at 18:43 IST
Who is IPS Vrinda Shukla:कौन हैं IPS वृंदा शुक्ला, मुख्तार अंसारी की बहू को जेल से किया गिरफ्तार
निखत पर आरोप है कि वो हर रोज अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने के लिए जेल में जाया करती थीं और वहां पर 4-5 घंटे शौहर के साथ बिताती थीं।
- भारत
- 2 min read

Know About IPS Vrinda Shukla: पिछले 24 घंटों से इंटरनेट पर लगातार एक नाम को तेजी से सर्च किया जा रहा है। ये नाम है IPS वृंदा शुक्ला का, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के जिले की जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार किया। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी निखत बानो की गिरफ्तारी के बाद ही आईपीएस वृंदा शुक्ला का नाम सोशल मीडिया पर छा गया।
निखत अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने के लिए चित्रकूट की जिला जेल पहुंची थी। इसी दौरान जिले के एसपी वृंदा शुक्ला और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद जिला जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। निखत की गिरफ्तारी के पीछे इस बात का आरोप है कि वो हर रोज अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने के लिए जेल में जाया करती थीं और वहां पर 4-5 घंटे शौहर के साथ बिताती थीं। आईपीएस वृंदा शुक्ला को जब मुखबिरों से इस बात की खबर मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और इस पर कार्रवाई करने की ठान ली।
IPS वृंदा ने इस ऑपरेशन में नहीं पहनी थी वर्दी
दरअसल सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी से विधायक अब्बास अंसारी इन दिनों चित्रकूट की जेल में बंद हैं। इस दौरान उनकी पत्नी निखत बिना किसी जानकारी और लिखित दस्तावेजों के उनसे मिलने के लिए रोजाना जेल में जाती थी। जैसे ही इस बात की खबर आईपीएस वृंदा शुक्ला को लगी उन्होंने इस एक्शन लिया। जेल में बिना किसी आपत्ति के मोबाइल फोन सहित दूसरी कई चीजों को लेकर अब्बास से मिलने उसकी पत्नी पहुंच जाती थी। वृदा शुक्ला ने पहले से किए गए प्लान के तहत सिविल ड्रेस और प्राइवेट गाड़ी से जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंची और अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निखत को गिरफ्तार किया।
Advertisement
जानिए कौन हैं Vrinda Shukla
IPS वृंदा शुक्ला हरियाणा के पंचकुला जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई हरियाणा के कार्मल कॉन्वेंट और कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल से की है। कॉलेज की पढ़ाई के लिए वृंदा पुणे के महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया में की। वृंदा ने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से भी पढ़ाई की। वृंदा लिखने की काफी शौकीन हैं और वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वृंदा के भारी संख्या में फॉलोवर्स हैं। वृंदा ने साल 2014 में अपने दूसरे प्रयास में आईपीएस नागालैंड का कैडर हासिल किया था। 7 दिसंबर 2022 से वो चित्रकूट में तैनात हैं।
Vrinda की Love Story भी है फिल्मी
IPS वृंदा शुक्ला के पति अंकुर अग्रवाल भी IPS हैं। अंकुर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के SP हैं। कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अंकुर और वृंदा की स्कूली पढ़ाई एक साथ हुई थी। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला में वो एक-दूसरे के पड़ोसी भी थे। IPS बनने से पहले वृंदा और अंकुर ने प्राइवेट नौकरी भी की थी। वृंदा ने जहां साल 2014 में आईपीएस की परीक्षा निकाली तो वहीं उनके पति अंकुर ने साल 2016 में ये परीक्षा पास की थी। आपको बता दें कि जब नोएड में वृंदा एडिश्नल डीसीपी रहे अंकुर की बॉस भी रह चुकी हैं।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 12 February 2023 at 18:30 IST