IndiGo New CEO: कौन हैं विलियम वॉल्‍श? जो बने इंडिगो के नए CEO, ब्रिटेन की इस एयरलाइन को कर चुके हैं लीड

IndiGo New CEO: इंडिगो ने अपने नए सीईओ का नाम ऐलान किया है। इंडिगो की कमान विलियम वॉल्‍श को सौंपी गई है। पीटर एल्‍बर्स के अचानक इस्तीफे के बाद कई महीनों तक यह जगह खाली थी। वॉल्श को आमतौर पर 'विली' के नाम से जाना जाता है।

Follow : Google News Icon  
 IndiGo Appoints IATA Chief Willie Walsh as New CEO After Pieter Elbers' Exit
कौन हैं विलियम वॉल्‍श? जो बने इंडिगो के नए CEO | Image: Republic

IndiGo New CEO: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (InterGlobe Aviation Limited) ने मंगलवार, 31 मार्च को ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। 

बताया जा रहा है कि विलियम वॉल्श का IATA (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) का कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वो 3 अगस्त, 2026 तक या उससे पहले कार्यभार संभाल लेंगे। वॉल्श को आमतौर पर 'विली' के नाम से जाना जाता है। इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इसे एक गेम-चेंजर माना जा रहा है।

कौन हैं विलियम वॉल्‍श?

विलियम वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्यरत हैं।  वॉल्श ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO भी रह चुके हैं, जिसके अंतर्गत इबेरिया, वुलिंग और लेवल जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। फिलहाल, IATA में उनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है। 

पीटर एल्‍बर्स ने अचानक दिया था इस्‍तीफा

इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपना कार्यकाल खत्म होने से 18 महीने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा उस समय आया था, जब देश में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन का सामना करना पड़ा था। फ्लाइट कैंसलेशन होने की वजह से भारत और दुनिया भर में हजारों लोग प्रभावित हुए थे। 

Advertisement

आगे क्या-क्‍या होंगी जिम्मेदारियां?

इंडिगो के नए सीईओ बनते ही विलियम वॉल्श के सामने कई जिम्मेदारियां होंगी। जैसे-कंपनी की रणनीति और संचालन (Operations) को आगे बढ़ाना। नेटवर्क और बिजनेस विस्तार पर अच्छे से काम करना। इसके अलावा, इंडिगो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत बनाना जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी। 

ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान
 

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड