Mehul Choksi: कौन है बारबरा जबारिका, जिसके हनी ट्रैप में फंसने का मेहुल चोकसी ने किया दावा

Mehul Choksi Arrest: सबसे पहले 2021 में मेहुल चोकसी के हनी ट्रैप की कहानी सामने आई थी। तभी सबसे पहले हंगरी की एक महिला बारबरा जबारिका का नाम भी सुनने को मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mehul Choksi and Barbara Jabarika
Mehul Choksi and Barbara Jabarika | Image: X

Mehul Choksi Arrest: हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। जैसे ही वो पकड़ा गया, भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की मांग रख दी है। वो पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी है जो पहले हनी ट्रैप में फंसने का दावा भी कर चुका है।

मेहुल चोकसी 2018 में भारत से भाग गया था जिसके बाद सीधा एंटीगुआ और बारबुडा में दिखाई दिया। उसने वहां की नागरिकता हासिल की। सबसे पहले 2021 में मेहुल चोकसी के हनी ट्रैप की कहानी सामने आई थी।

मेहुल चोकसी किसके ‘हनी ट्रैप में फंसा’?

मेहुल चोकसी ने खुद 'हनी-ट्रैप और अपहरण की साजिश में फंसे होने' का दावा किया था। तभी सबसे पहले हंगरी की एक महिला बारबरा जबारिका का नाम सामने आया था। जब डोमिनिका में मेहुल चोकसी गिरफ्तार हुआ, तब ऐसी खबरें आई थीं कि वो बारबरा जबारिका के प्यार में पड़ गया है। उसकी पत्नी प्रीति ने ही आरोप लगाया था कि उसकी मुलाकात बारबरा जबारिका से 2020 में हुई थी और वह हनीट्रैप योजना का हिस्सा थी। प्रीति का कहना है कि बारबरा ने झूठे बहाने से मेहुल से दोस्ती की थी।

चोकसी ने उस समय दावा किया था कि कैसे उसे कथित तौर पर किडनैप करने से पहले डिनर पर इनवाइट किया गया था। वहां पहुंचते ही उसके साथ जबरदस्ती भी की गई। चोकसी का कहना है कि उसे कथित तौर पर अगवा करने के बाद काफी प्रताड़ित किया गया और एक नाव पर बैठाकर एंटीगुआ से डोमिनिका ले जाया गया। उसने कहा कि बारबरा इस साजिश का हिस्सा थी।

Advertisement

कौन है बारबरा जबारिका?

बारबरा जबारिका के लिंक्डइन प्रोफाइल की माने तो, वो बुल्गारिया की एक "प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट" के रूप में काम करती है। उसके पास डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में काम करने का एक्सपीरियंस है। इस बीच, उसने प्रीति चोकसी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने कहा कि वो चोकसी की गर्लफ्रेंड नहीं है। उसका कहना है कि उसका खुद का बिजनेस है, उसे किसी के पैसे की जरूरत नहीं है।

उल्टा बारबरा जबारिका ने आरोप लगा दिया कि मेहुल चोकसी खुद अपनी पहचान छिपाकर उससे मिला था। उसने खुद को ‘राज’ बताया था और बारबरा से उसका नंबर मांगा और दोस्ती की।

Advertisement

ये भी पढे़ंः वक्फ कानून का विरोध करते-करते ओवैसी ने RSS पर साधा निशाना, कहा- अगर संघ परिवार की सोच... तो मोदी को चाय नहीं बेचनी पड़ती

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड