अपडेटेड 2 October 2023 at 23:21 IST

दुनिया के किन शहरों में है सबसे अधिक ट्रैफिक? जानें TOP-10 में भारत के कितने शहर

ट्रैफिक की गति पर अमेरिका की एक गैर-सरकारी संगठन ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें कोलकाता, महाराष्ट्र के भिवंडी और बिहार के आरा को दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में शामिल है।

Follow : Google News Icon  
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो | Image: self

आपने अपने शहर की सड़कों पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम से कभी ना कभी जरूर जूझना पड़ा होगा। जाम में रेंगती गाड़ियां अक्सर ही हमें परेशान कर देती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे धीमे शहरों में भारत के भी कई शहरों का नाम शामिल है। यातायात गति के मामले में दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में तीन भारत के हैं। इस लिस्ट में 152 देशों के शहरों को शामिल किया गया था।

खबर में आगे पढ़ें...

  • सबसे कम ट्रैफिक स्पीड वाला शहर
  • दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर कौन सा है?
  • सबसे कम गति वाले 10 शहरों में भारत के 3 शहर

ट्रैफिक की गति पर अमेरिका की एक गैर-सरकारी संगठन ने रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रैफिक गति सूचकांक में कोलकाता, महाराष्ट्र के भिवंडी और बिहार के आरा को दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में शामिल किया गया है। नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NBER) के इस अध्ययन में 152 देशों के 1,200 से अधिक शहरों को शामिल किया गया। 

सबसे अधिक और कम गति वाले शहर

इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के फ्लिंट शहर में वाहनों की गति सबसे अधिक है। वहीं सबसे धीमी ट्रैफिक गति वाले शहरों में बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम सबसे ऊपर है। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा को सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर बताया गया है। सबसे कम गति वाले 10 शहरों में नौ शहर तीन देशों बांग्लादेश, भारत और नाइजीरिया के हैं।

Advertisement

5,6 और 7 नंबर पर भारत के शहर

अध्ययन में भारत के तीन शहर भिवंडी 5वें स्थान पर, कोलकाता छठे स्थान पर और आरा सातवें स्थान पर है। इसमें बिहार शरीफ को 11वां स्थान, मुंबई को 13वां, मिझोरम के आइजोल को 18वां स्थान, बेंगलुरु को 19वां स्थान और शिलांग को 20वां स्थान मिला है। दुनिया के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलुरु को 8वां स्थान मिला। इसके बाद मुंबई (13वां) और दिल्ली (20वां) का स्थान रहा। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 12 जून से पांच नवंबर 2019 बीच के गूगल मैप के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है।

(भाषा इनपुट के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)

Advertisement

ये भी पढ़ें: मुंबई, अहमदबाद में ब्‍लास्‍ट और देश के बड़े नेताओं की हत्या...ISIS आतंकी शहनवाज ने किया नापाक मंसूबों का खुलासा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 October 2023 at 23:21 IST