अपडेटेड 10 October 2023 at 09:00 IST

Dev Uthani Ekadashi 2023: कब है देवउठनी एकादशी? इस दिन रखा जाएगा व्रत, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

सभी एकादशियों में सबसे उत्तम मानी जाने वाली देव उठनी एकादशी कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

Follow : Google News Icon  
Kab Hai Dev Uthani Ekadashi 2023

image- unsplash
Kab Hai Dev Uthani Ekadashi 2023 image- unsplash | Image: self

Kab Hai Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बेहद खास महत्व माना जाता है। यह साल में 24 और हर महीने में 2 बार पड़ती है। इन सभी का महत्व और नाम एक दूसरे से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन इन सभी 24 एकादशियों में से सर्वश्रेष्ठ देव उठनी एकादशी मानी जाती है। जिसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह विश्राम के बाद सृष्टि के संचालन का पदभार संभालते हैं। तो, चलिए जानते हैं इस बार यह किस दिन पड़ रहा है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कब है देवउठनी एकादशी?
  • देवउठनी एकादशी का महत्व क्या है?
  • देवउठनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस साल कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

हिंदी पंचांग के मुताबिक हर सार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस बार यह 22 नवंबर की रात 11 बजकर 3 मिनट से शुरू होगी और 23 नवंबर की रात 9 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक देवउठनी एकादशी इस बार 23 नवंबर 2023 गुरुवार को मनाया जाएगा।  

देवउठनी एकादशी का महत्व?

धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के मुताबिक देवउठनी एकादशी के दिन ही सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इस दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। जिसकी वजह से देवोत्थान एकादशी का बेहद खास महत्व होता है। 

Advertisement

देवउठनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • पूजा समय- सुबह 06:50 मिनट से लेकर सुबह 08:09 तक है।
  • रात्रि का मुहूर्त- शाम 05:25 मिनट से लेकर रात 08:46 तक है। 

यह भी पढ़ें... Tulsi: क्या आप भी तुलसी को अंधेरे में रखते हैं? तो हो जाएं सावधान, ये गलतियां कर सकती हैं कंगाल 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Indira Ekadashi 2023: इंदिरा एकादशी का पितरों से है गहरा नाता, जानें पितृ पक्ष में कैसे करें पूजा 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 October 2023 at 08:33 IST