जब राज्यसभा में सांसद ने मेज पर रखे अपने कृत्रिम पैर, फिर सुनाई 31 साल पुराने हमले की कहानी; VIDEO
Rajya sabha: राज्यसभा में मनोनीत सांसद सी. सदानंदन मास्टर ने संसद में मेज पर अपने दोनों कृत्रिम पैर रखे। इस दौरान वो उन्होंने 31 साल पहले हुए खुद पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र किया और विपक्ष को घेरा
- भारत
- 3 min read

Budget Session 2026: बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के हंगामे के बीच संसद में ऐसा नजारा देखने मिला, जिसने सबकों चौंका दिया। सोमवार (2 फरवरी) को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। राज्यसभा में बीजेपी के मनोनीत सांसद सी सदानंदन मास्टर ने चर्चा शुरू करते हुए अचानक अपने कृत्रिम (आर्टिफिशल) पैरों को मेज के ऊपर रख दिया, जिसके बाद वहां भारी हंगामा होने लगा।
सांसद ने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई। वो इस दौरान 31 साल पुरानी एक घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष पर बरसते नजर आए।
‘मेरे दोनों पैर काट दिए थे…’
राज्यसभा में अपने पहले संबोधन में सांसद ने कहा, "यह मेरे दोनों पैर हैं। मैं दो पैरों वाला एक मजबूत व्यक्ति था, लेकिन मौजूदा वक्त में घुटनों के नीचे अब आर्टिफिशियल लिंब्स हैं।"
उन्होंने कहा कि सदन में हर समय मैं लोकतंत्र के बारे में सुनता हूं। जो लोकतंत्र की आवाज उठा रहे हैं, इन्होंने 31 साल पहले मेरे ऊपर अटैक किया। अपनी बहन की शादी की बातचीत करके मैं जब घर लौट रहा था। रास्ते में अपराधियों ने मुझे बस से उतारा गया और सड़क पर गिराकर दोनों पैरों को काट दिए। पैर काटने के बाद हमलावरों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए।"
Advertisement
सदानंदन मास्टर बैठे-बैठे भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं देश और जनता को यह दिखाना चाहते हैं कि लोकतंत्र क्या होता है। जब वह बोल रहे थे तो विपक्षी सांसदों ने आपत्ति भी जताई।
राज्यसभा में हुआ भारी हंगामा
CPI-M के सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में कृत्रिम पैरों के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई और वस्तुओं के प्रदर्शन के खिलाफ नियमों का हवाला दिया। इस पर सी सदानंद ने कहा कि आप हमेशा लोकतंत्र, सहिष्णुता और मानवता की बात करते हैं। आपकी प्रतिबद्धता राजनीतिक हिंसा पर आधारित है और यह लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।
Advertisement
वहीं, सदानंदन मास्टर ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा, "मुझे खेद है कि CPI-M द्वारा की गई यातना की वजह से मैं अपना पहला भाषण देते समय खड़ा नहीं हो सका।" वहीं, इसके बाद सदन के नेता जेपी नड्डा ने सभापति से बहस के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया, जिससे सदन की मर्यादा बनी रह सके।
शिक्षक रह चुके हैं सी. सदानंदन मास्टर
सी. सदानंदन मास्टर केरल के BJP नेता और पूर्व शिक्षक हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको 12 जुलाई 2025 को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और 21 जुलाई 2025 को राज्यसभा में उन्होंने शपथ ली। सदानंदन केरल BJP के उपाध्यक्ष भी हैं।