गेहूं की बुवाई अबतक 1.38 प्रतिशत बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर हुई

चालू रबी सत्र 2024-25 में अबतक गेहूं की बुवाई सालाना आधार पर 1.38 प्रतिशत बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर हो गई है। मंगलवार को जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मुख्य रबी (सर्दियों) की फसल गेहूं की बुवाई एक साल पहले की समान अवधि में 315.63 लाख हेक्टेयर में की गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India to send 2 lakh tonne wheat to Nepal
गेहूं | Image: PTI

चालू रबी सत्र 2024-25 में अबतक गेहूं की बुवाई सालाना आधार पर 1.38 प्रतिशत बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर हो गई है। मंगलवार को जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मुख्य रबी (सर्दियों) की फसल गेहूं की बुवाई एक साल पहले की समान अवधि में 315.63 लाख हेक्टेयर में की गई थी।

अधिकांश रबी फसलों की बुवाई समाप्ति के करीब है। अप्रैल से कटाई शुरू होगी। आंकड़ों के अनुसार, 14 जनवरी तक दलहन का रकबा 139.81 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 139.11 लाख हेक्टेयर था।

Advertisement

चने का रकबा 96.65 लाख हेक्टेयर और मसूर का 17.43 लाख हेक्टेयर है। तिलहन की बुवाई का रकबा पहले के 101.80 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 96.82 लाख हेक्टेयर पर पिछड़ा हुआ है। इस वर्ष 14 जनवरी तक सरसों की बुवाई 88.50 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि एक साल पहले यह रकबा 93.73 लाख हेक्टेयर था। चालू रबी सत्र में अब तक मोटे अनाज की बुवाई 53.55 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रही है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड