Clean Stomach Tips: कब्ज की समस्या से हैं परेशान? रात में सोने से पहले पिएं ये चीज, सुबह मिलेगी राहत

रात को क्या खाएं कि सुबह पेट अपने आप साफ हो जाए? जानें आसान घरेलू नुस्खा, इससे आपको कब्ज से राहत मिलेगी। जो पीने के लिए बताया जा रहा है वह सोने से पहले पीने से ज्यादा फायदा दिखाई देगा।

Follow : Google News Icon  
Healin Roots  Constipation Treatment
कब्ज | Image: Freepik

Morning Constipation Relief: बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखी जाती है कि सुबह के वक्त कब्ज होती है और पेट ठीक से साफ नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप रात में सोने से पहले एक खास नुस्खा अपना लें तो सुबह पेट खुलकर साफ हो सकता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जो कब्ज से राहत देता है और सुबह पेट को नेचुरल तरीके से साफ करता है।

कब्ज क्यों नजरअंदाज न करें

कब्ज सिर्फ एक छोटी सी असुविधा नहीं है। जब पेट सुबह साफ नहीं होता, तो खानपान, पानी कम पीना या फिजिकल एक्टिविटी की कमी जैसे कारण इससे जुड़े होते हैं। ऐसे में पाचन सही न होने पर दिनभर मन भारी महसूस होता है और हेल्थ पर भी असर पड़ता है।

रात को सोने से पहले क्या पीना चाहिए? 

रात को सोने से पहले एक खास ड्रिंक बनाएं। एक गिलास हल्का गर्म दूध लें, उसमें एक टीस्पून इसबगोल की भूसी और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। इसबगोल फाइबर से भरपूर है और आंतों में जाकर पानी को सोखता है, जिससे मल सॉफ्ट होता है। हल्का गर्म दूध पाचन को भी बढ़ाता है। सेंधा नमक अपने ऑस्मोटिक गुणों से पानी को अंदर खींचता है जिससे मल और ज्यादा नरम हो जाता है।

इसे पीने का सबसे अच्छा समय रात का खाना खाने के 1 घंटे बाद और सोने से करीब 30-45 मिनट पहले है। ड्रिंक को तुरंत बनाकर पिएं क्योंकि इसबगोल जल्दी गाढ़ा हो सकता है। पीने के बाद थोड़ा हल्का गर्म पानी ले लें और आराम से सो जाएं।

Advertisement

अगले सुबह दिखेगा फर्क 

इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के बाद सुबह जब आप उठेंगे, तो पेट के अंदर टॉयलेट जाने की इच्छा महसूस होगी। बिना किसी दर्द या मरोड़ के आपका पेट साफ हो जाएगा। यह नेचुरल तरीका रोजमर्रा की जिंदगी में कब्ज़ से छुटकारा पाने का आसान उपाय है। इस रेमेडी के साथ दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। इससे पाचन सिस्टम और भी बेहतर तरीके से काम करता है। इसके अलावा फल, सब्जियां और फाइबर युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करने से पेट साफ रहने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें: नए साल पर 200 से अधिक ड्रोन से यूक्रेन पर अटैक, जेलेंस्की ने दी चेतावनी

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड