अपडेटेड 4 April 2023 at 17:28 IST

क्या होता है Avalanche? पहाड़ी इलाकों में आने वाले बर्फीले तूफान के पीछे ये हैं कारण

बर्फीले पहाड़ों पर Avalanche आम बात होती है, लेकिन कई बार इसका असर इतना गहरा होता है कि कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

Follow : Google News Icon  
What is Avalanche? (PC: PTI)
What is Avalanche? (PC: PTI) | Image: self

Sikkim Avalanche: अधिकतर हम सुनते हैं कि पहाड़ी इलाकों में एवलॉन्च (Avalanche) आता है। इस बर्फीले तूफान (Snow Storm) में लगभग हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। पहाड़ी इलाकों में आने वाले इस बर्फीले तूफान का कहर काफी ज्यादा होता है। मंगलवार को सिक्किम में एवलॉन्च आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एवलॉन्च में करीब 150 लोग फंस गए। हादसे में 20 लोगों के घायल होने और 6 लोगों के मौत की भी खबर है। 

वैसे तो बर्फीले पहाड़ों पर एवलॉन्च आम बात होती है, लेकिन कई बार इसका असर इतना गहरा होता है कि कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। एवलॉन्च एक प्राकृतिक घटना है, कई बार इसके पीछे मानवीय कारण भी होते हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन, भारी स्नोफाल बड़ा कारण होता है। ये बर्फीला तूफान अपने रास्ते में आने वाले सभी को अपने साथ बहाकर ले जाता है। 

क्या होता है एवलॉन्च?

एवलॉन्च के पीछे प्रकृति में होने वाला बदलाव एक बड़ा कारण होता है। जब पहाड़ की चोटियों पर भारी मात्रा में बर्फ जम जाती है, तब ये बर्फ खिसकना शुरू कर देती है। ढलान की ओर बढ़ती बर्फ की स्पीड इतनी तेज होती है, कि इसके रास्ते में जो भी आ जाता है, वो इस तूफान में बह जाता है। किसी भी एवलॉन्च में बर्फ की मात्रा जितनी ज्यादा होती है, उसका प्रभाव और उससे होने वाला नुकसान उतना ही ज्यादा होता है। 

एवलॉन्च के कारण

एवलॉन्च जो कि बर्फीले पहाड़ों पर आमतौर पर होता रहता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। 

Advertisement

- जब पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होती है, तो उसकी चोटियों पर भारी बर्फ जमा हो जाती है। इस बर्फ के फिसलने से एवलॉन्च आता है।

- कई बार एवलॉन्च के पीछे हवा की दिशा भी अहम कारण होती है। अगर पहाड़ों पर हवा की दिशा एवलॉन्च की दिशा में बह रही है, तो इस बर्फीले तूफान की स्पीड बढ़ जाती है, जिससे होने वाला नुकसान भयावह होता है।

Advertisement

- खड़ी ढलान पर जब बर्फ फिसलती है, तो इसकी स्पीड काफी बढ़ जाती है। जिससे इससे होने वाला नुकसान काफी ज्यादा होता है।

- जब पहाड़ की चोटियों पर तापमान बढ़ जाता है, तो वहां बर्फ पिघलने लगती है। ऐसे में ये बर्फ नीचे फिसलने लगती है। जिसमें एवलॉन्च का खतरा काफी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Avalanche: गुलमर्ग में हिमस्खलन से 2 विदेशी नागरिकों की मौत, रेस्क्यू कर 19 को बचाया

- पहाड़ी इलाकों में आने वाला भूकंप एवलॉन्च के पीछे बड़ा कारण होता है। क्योंकि भूकंप से बर्फ की जमी परते खिसकने लगती है, जो पहाड़ी क्षेत्रों में एवलॉन्च का खतरा बढ़ाती है।

- पहाड़ों पर चल रही मशीनों और डेवलपमेंट कार्यों के कार्यों वहां मौजूद पेड़ों को काटा जा रहा है। ऐसे में वहां पर बर्फ की परत खिसकने लगती है। इन मानवीय कारणों से भी एवलॉन्च आता है।

- बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के कारण एवलॉन्च का खतरा भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली स्कींइग जैसे स्पोर्ट्स एक्टिविटीज से भी एवलॉन्च का खतरा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Sikkim Avalanche Live: टूरिस्‍ट स्‍पॉट पर दर्दनाक हादसा, एवलांच में 150 से ज्यादा लोग फंसे, कई मौतों की आशंका

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 4 April 2023 at 17:26 IST