अपडेटेड 18 November 2023 at 13:22 IST

आप माता वैष्णों देवी मंदिर जा रहे हैं तो खबर आपके लिए, श्राइन बोर्ड ने इस स्पेशल आरती के लिए घटा दिया शुल्क

Mata Vaishno Devi attka Aarti : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं ने माता की अटका आरती के लिए एक फैमली पैकज लॉन्च किया है।

Follow : Google News Icon  
माता वैष्णों देवी मंदिर की अटका आरती का शुल्क घटा (फोटो : Shutterstock)
माता वैष्णों देवी मंदिर की अटका आरती का शुल्क घटा (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Mata Vaishno Devi attka Aarti : देशभर में कई ऐसे धार्मिक स्थल है जहां दर्शन करने के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन धार्मिक स्थलों में जम्मू-कश्मीर का माता वैष्णों देवी मंदिर भी शामिल है। हर साल भक्त माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए भारी तादाद में यहां पहुंचते हैं। यहां आने वाले भक्तों की इच्छा माता के पिंडी रूपों के दर्शन करने के साथ-साथ अटका आरती में शामिल होने की भी होती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • माता वैष्णों के भक्तों के लिए क्या है खुशखबरी?
  • श्राइन बोर्ड ने माता के भक्तों को दी ये छूट
  • जानिए क्या होती है अटका आरती?

अब हाल ही में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, माता के भक्तों के लिए एक खास सौगात लेकर आया है। दरअसल, श्राइन बोर्ड ने अटका आरती में शामिल होने का शुल्क कम कर दिया है। जिसके चलते भक्तों को बड़ी राहत मिली है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अटका आरती में शामिल होने वालों के लिए एक फैमिली पैकेज लॉन्च किया है। जिसके तहत अब दो बड़े और दो बच्चे (10 वर्ष तक) 5100 रुपये में मां की इस भव्य अटका आरती में शामिल हो सकेंगे।

वहीं, इससे पहले अटका आरती में शामिल होने वाले प्रति व्यक्ति का शुल्क 2000 रुपये था। ऐसे में अब कम किए गए शुल्क का सीधा फायदा फैमिली, ग्रुप को मिलेगा। साथ ही आप इस पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वैष्णों देवी मंदिर में होने वाली इस आरती को अटका आरती क्यों कहा जाता है। 

ये होती है अटका आरती

Advertisement

दरअसल, मां वैष्णो देवी मंदिर में उनकी सोने से जड़ी प्राचीन गुफा के प्रांगण को अटका कहा जाता है, इसलिए इसमें होने वाली मां की आरती को अटका आरती का नाम दिया गया है। वहीं, इस प्रांगण में सुबह-शाम मां की आरती की जाती है, जिसे अटका आरती का कहा जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की इच्छा होती है कि वह मां के दर्शन करने के साथ-साथ इस भव्य अटका आरती में भी शामिल हो सकें। बहरहाल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अटका आरती का शुल्क कम करके भक्तों को काफी राहत दी है। 

ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: खरना आज, प्रसाद ग्रहण करने के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 November 2023 at 13:18 IST