अपडेटेड 29 November 2024 at 20:47 IST

Fruits: सर्दियों में न खाएं ये फल, जानें किन फलों की होती है ठंडी तासीर

What fruit is cold for body: सर्दियों में कुछ फलों का सेवन सोच समझकर करें क्योंकि इन फलों की तासीर ठंडी होती है। जानते हैं...

Follow : Google News Icon  
Fruits
Fruits: सर्दियों में न खाएं ये फल, जानें किन फलों की होती है ठंडी तासीर | Image: Shutterstock

What fruit is cold for body: सर्दियों में अक्सर लोग उन चीजों का सेवन करते हैं जो तासीर में गर्म होते हैं। लेकिन वे जानकारी की कमी के कारण अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को भी जोड़ लेते हैं जो ठंडी तासीर की होती है। उन्हीं में फल भी आते हैं। जी हां, हमारे आसपास कुछ ऐसे फल हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इन फलों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन फलों की तासीर ठंडी होती है और सर्दियों में किन फलों का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

कौन-से फल न खाएं?

  • सर्दियों में केले का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। हालांकि केला सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं केले के अंदर कैल्शियम और जरूरी विटामिंस भी पाए जाते हैं लेकिन केले की तासीर ठंडी होती है ऐसे में सर्दियों में केले को डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। 
  • व्यक्ति को सेब का सेवन भी सोच समझकर करना चाहिए। सब की तासीर ठंडी होती है। हालांकि सेब के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो अच्छे हैं। लेकिन सेब के सेवन से ज्यादा सेवन से शरीर में कफ बढ़ा सकता है। 
  • व्यक्ति को सर्दी में पपीते का सेवन सोचसमझ कर करना चाहिए। पपीते के सेवन से पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है क्योंकि इसके अंदर फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है लेकिन पपीते की तासीर ठंडी होती है ऐसे में व्यक्ति को डॉक्टर से पूछ कर ही सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए।
  • नोट- यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ फलों की तासीर ठंडी होती है ऐसे में इनकी सीमित मात्रा की जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - इन 5 राशियों की लड़कियां अपने पति के लिए होती हैं Lucky

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 November 2024 at 20:47 IST