नशेबाजों से इज्जत बचाने के लिए भागी बंगाल की डांसर, हाईवे पर कार पलटने से हुई मौत
नशे में धुत छेड़खानी कर रहे युवकों से बचने की कोशिश में 27 साल की महिला दुर्घटना का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई।
- भारत
- 3 min read

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्दवान जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नशे में धुत छेड़खानी कर रहे युवकों से बचने की कोशिश में 27 साल की महिला दुर्घटना का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला पेशे से इवेंट मैनेजर और डांसर थी और वो चंदननगर से बिहार के गया जा रही थी। उसकी पहचान सुचंद्रा चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस महिला के साथ छेड़खानी की बात को खारिज कर इसे रोड रोज की घटना बता रही है लेकिन सुचंद्रा के साथ कार में मौजूद ड्राइवर ने छेड़खानी की बात कही है।
ड्राइवर ने बताया कि ये घटना रात 12.30 बजे की है, जब हम चंदननगर से गया जा रहे थे। हमारी मैडम ने पेट्रोल पंप पर पेमेंट किया और मैं आधा किलोमीटर भी नहीं चला था कि एक सफेद कार ने हमें बाईं ओर से टक्कर मारी। हमने डिवाइडर के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद मैं पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर चला गया, कार ने हमें फिर से टक्कर मारी और कार पलट गई। जिसमें मैडम की मौत हो गई। उतीन लोग पीछे की सीट पर थे और मैडम और मैं आगे की सीट पर। दूसरी कार में करीब पांच लोग थे और वो मैडम को गंदे इशारे कर रहे थे।"
पुलिस ने छेड़खानी की घटना को किया खारिज
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की कार में और भी लोग सवरा थे। ड्राइवर के मुताबिक दूसरी कार में सवार लोग महिला को गंदे इशारे कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मामले पर अलग बयान दिया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे रोड रेज का मामला बताया है। फुटेज में पीड़िता की कार आरोपियों का पीछा करती दिख रही है।
Advertisement
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि रात 12:06 बजे पीड़ित की कार ने गलसी इलाके में ईंधन लिया। फिर वो NH2 पर गया की ओर चले गए। एक हुंडई क्रेटा, जो आरोपी की कार है, आगे चल रही थी और पीड़ित की कार उससे आगे निकल गई और मामूली टक्कर हो गई। थोड़ी देर के बाद पीड़ित की कार एक प्वाइंट पर रुकी और हुंडई क्रेटा ने उसे ओवरटेक किया और पानागढ़ की ओर बढ़ गई। पीड़िता की कार ने पानागढ़ इलाके तक उसका पीछा किया।”
Advertisement
अधिकारी ने आगे बताया, “हमारे पास इसके पूरे सबूत है कि हुंडई क्रेटा आगे चल रही थी और पीड़ित की कार उसके पीछे थी। पानागढ़ में एक स्थान पर, आरोपी की कार एक गली के अंदर चली गई और जब पीड़िता की कार ने मुड़ने की कोशिश की तो वो पलट गई।” अधिकारी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों से पूछताछ की गई है, और उनके बयान लिए गए हैं. ये रोड रेज का मामला था। अधिकारी ने बताया कि कथित ईव टीजिंग का कोई सबूत नहीं है। पीड़िता की कार में मौजूद लोगों के बयान के अनुसार ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।