अनहोनी के बाद जागी पश्चिम बंगाल सरकार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए नए नियम
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए नए उपाय किए हैं। इसमें महिला डॉक्टरों की ड्यूटी टाइम से लेकर सुरक्षा तक नए नियम बनाए गए हैं।
- भारत
- 3 min read

Kolkata Doctor Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए नए उपाय किए हैं। इसमें महिला डॉक्टरों की ड्यूटी टाइम से लेकर सुरक्षा तक नए नियम बनाए गए हैं। जिनके तहत महिला डॉक्टरों के लिए काम करने का समय 12 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए और जितना संभव हो रात की ड्यूटी से बचना चाहिए।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से ममता बनर्जी सरकार लगातार बैकफुट पर है। 14 अगस्त की देर रात अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के बाद डॉक्टरों ने पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए थे। अब ममता बनर्जी सरकार ने महिला डॉक्टरों को काम करने के लिए सुरक्षित माहौल देने की बड़ी कोशिश की है। जिसमें CCTV सहित सुरक्षा के लिहाज से कई बड़े कदम उठाए गए हैं।
- महिलाओं के लिए शौचालय सहित अलग से विश्राम कक्ष होने चाहिए।
- रात में महिला स्वयंसेवकों को 'रैटरर साथी' नाम के बल को तैनात किया जाएगा।
- रात्रि साथी में अलार्म के साथ विशेष मोबाइल फोन ऐप शामिल है, जो स्थानीय PS से जुड़ा होगा।
- सुरक्षित कमरों की निगरानी CCTV से की जाएगी।
- सरकार ने आपातकाल स्थिति के लिए 112 स्थापित करने और सुरक्षा जांच अनिवार्य करने को कहा है।
- सभी संस्थानों को यौन उत्पीड़न से बचने के लिए 'विशाखा समिति' का गठन करना होगा।
- महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम जिलों में आयोजित किए जायेंगे।
- रात के समय महिला कॉलेजों, अस्पतालों और महिला छात्रावासों में पुलिस गश्त करेगी।
- सभी स्टॉफ के लिए पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा।
- सुरक्षा गार्ड पुरुष और महिला दोनों होने चाहिए।

संजय रॉय के फोन में मिली अश्लील वीडियो
कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच CBI कर रही है। डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। CBI को संजय रॉय के फोन से अश्लील वीडियो मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय रॉय एग्रेसिव नेचर का है। जांच में सामने आया कि संजय रॉय की पत्नी ने भी घरेलू हिंसा को लेकर उसकी शिकायत की थी। डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में CBI आरोपी संजय रॉय से लगातार पूछताछ कर रही है। रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए संजय रॉय के पड़ोसी ने बताया कि वो हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ता रहता था। उसके घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आती थी। संजय रॉय ने 4 शादियां की हैं। उसकी 3 पत्नियां उसके एग्रेसिव नेचर के कारण उसे छोड़कर चुकी हैं। आरोपी संजय रॉय को शराब पीनी की भी लत थी।
ये भी पढ़ें: Kolkata: रेप से पहले आरोपियों ने पीड़िता को किया था टॉर्चर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 5 बड़े खुलासे